Sultanpur Uttar Pradesh Election Results 2019 Updates: उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट के भी नतीजे आ गए हैं। यहां बीजेपी की मेनका गांधी ने 14,526 वोटों से जीत दर्ज की है। बता दें कि मेनका और बीएसपी के चंद्र भद्र सिंह उर्फ सोनू के बीच कांटे की टक्कर रही, लेकिन मेनका गांधी जीत दर्ज करने में सफल हो गईं। इसके साथ ही मेनका गांधी पहली ऐसी महिला बन गई हैं, जो सुल्तानपुर से सांसद बनीं। बता दें कि सुल्तानपुर लोकसभा सीट का इतिहास रहा था कि यहां किसी भी महिला प्रत्याशी को जीत नहीं मिली थी। मेनका गांधी को कुल 458281 वोट हासिल हुए, जबकि चंद्र भद्र सिंह को 444422 मत मिले। यहां के सबसे तेज Result चेक करने के लिए Election Commission की आधिकारिक वेबसाइट्स eciresults.nic.in या ceouttarpradesh.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
2014 में ऐसा था समीकरण: 2014 में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री डॉ.अमिता सिंह को प्रत्याशी बनाया था। वहीं, बीजेपी ने गांधी परिवार के वरुण गांधी पर दांव लगाया। एसपी ने शकील अहमद तो बीएसपी ने पूर्व विधायक पवन पांडेय को मैदान में उतारा। त्रिकोणीय मुकाबले में वरुण गांधी ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें 4,10,348 वोट मिले थे।
Live Blog
Sultanpur Uttar Pradesh Lok Sabha Election/Chunav Results 2019 Online Updates: सुल्तानपुर की सीट का हर अपडेट
Sultanpur Uttar Pradesh Lok Sabha Election/Chunav Results 2019 Online Updates: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर सीट से इस बार बीजेपी की मेनका गांधी मैदान में हैं जबकि बीएसपी की ओर से चंद्र भद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह से है।
समाजवादी पार्टी की तबस्सुम बेगम खान को 454784 वोट, बीजेपी के प्रदीप कुमार को 537087 वोट।
बीएसपी के चंद्र भद्र सिंह को 435082 वोट, बीजेपी की मेनका गांधी को 447445 वोट मिले हैं।
सुल्तानपुर से अभी तक के रूझानों के हिसाब से मेनका गांधी- 302477 वोट (46.5 प्रतिशत) और चंद्र भान सिंह- 287883 वोट (44.3 प्रतिशत) हैं।
बीएसपी प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू को 307988 वोट, बीजेपी की मेनका संजय गांधी को 325838 वोट मिले हैं। वही बीजेपी मेनका गांधी 17850 मतों से आगे चल रही हैं।
यूपी के सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दें कि सुल्तानपुर सीट पर 56.46 फीसदी वोट पड़े हैं।
2,14,649 वोटों के साथ आगे मेनका गांधी हैं। वहीं 2,10,241 वोटों के साथ चंद्र भद्र सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
सुल्तानपुर सीट पर 2011 के जनगणना के मुताबिक कुल जनसंख्या 23,52,034 है. इसमें 93.75 फीसदी ग्रामीण और 6.25 शहरी आबादी है। अनुसूचित जाति की 21.29% आबादी यहां पर रहती हैं। साथ ही मुस्लिम, ठाकुर और ब्राह्मण मततादाओं के अलावा ओबीसी की बड़ी आबादी इस क्षेत्र में हार जीत तय करने में अहम भूमिका रही है।
बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी बीएसपी के चंद्रभद्र सिंह सोनू से 2868 वोटों से पीछे चल रही हैं। चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक अब तक मेनका गांधी को 164653 चंद्रभद्र सिंह को 167521 और कांग्रेस के डॉ. संजय सिंह को 164653 वोट मिले हैं।
रूझानों के मुताबिक चंद्र भद्र सिंह को 1,09,190 और मेनका गांधी को 1,09,599 मत प्राप्त हुए हैं। वोट प्रतिशत की बात करें तो बसपा कैंडिडेट को 45.25 प्रतिशत और मेनका गांधी को 45.42 फीसद वोट पड़े हैं।
पहले राउंड की मतगणना के बाद पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद और पाटलिपुत्र से रामकृपाल आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद को 8127 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को 4041 वोट मिले हैं। पाटलिपुत्र से राजद प्रत्याशी मीसा भारती पीछे चल रही हैं। उन्हें 5601 वोट मिले हैं। बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव आगे हैं। उन्हें 7144 वोट मिले हैं।
एबीपी न्यूज के रूझान के मुताबिक बीेजेपी 55 से आगे चल रही है, वहीं महागठबंधन को 22 सीटें जबकि कांग्रेस को महज एक सीट है।
बता दें कि सुल्तानपुर में मुख्य मुकाबला बीजेपी की मेनका गांधी और कांग्रेस के संजय सिंह के बीच है। इसके साथ ही सपा उम्मीदवार चंद्र भद्र सिंह मैदान में हैं। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की कमाल देवी चुनौती पेश कर रही हैं। 5 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय मैदान में हैं।
एबीपी न्यूज के रूझानों के मुताबिक सुल्तानपुर से मेनका गांधी पीछे चल रही है।
एबीपी न्यूज के मुताबिक यूपी के आजमगढ़ से जया प्रदा अब आगे चल रही हैं।
एबीपी न्यूज के रूझान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के राय बरेली सीट से सोनिया गांधी पीछे चल रही हैं।
एबीपी न्यूज के रूझानों के मुताबिर उत्तर प्रदेश के अमेठी सीट से राहुल गांधी पीछे हैं। बीजेपी की स्मृति ईरानी करीब 2हजार सीटों से आगे है।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मेनका गांधी आगे चल रही हैं।
उत्तर प्रदेश की बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी के उम्मीदवार हैं जो बयानों के चलतेअक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
आज तक के रूझानों के मुताबिक यूपी में यूपीए और एनडीए तीन सीटों पर है।
एबीपी न्यूज के रूझान के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एनडीए एक सीट से आगे है।
सुल्तानपुर सीट जिला फैजाबाद मंडल का हिस्सा है। इस संसदीय क्षेत्र के तहत पांच विधानसभा सीटें इसौली, सुल्तानपुर, सदर, कादीपुर (सुरक्षित) और लम्भुआ सीटें आती हैं। बता दें कि मौजूदा समय में इनमें 4 सीटों पर बीजेपी का कब्जा हैं और महज एक सीट इसौली सपा के पास है।
सुल्तानपुर सीट पर 2011 के जनगणना के मुताबिक कुल जनसंख्या 23,52,034 है. इसमें 93.75 फीसदी ग्रामीण और 6.25 शहरी आबादी है। अनुसूचित जाति की 21.29% आबादी यहां पर रहती हैं। साथ ही मुस्लिम, ठाकुर और ब्राह्मण मततादाओं के अलावा ओबीसी की बड़ी आबादी इस क्षेत्र में हार जीत तय करने में अहम भूमिका रही है।
दरअसल सुल्तानपुर की सीट कभी भी वीवीआई में शामिल नहीं हुई है। लेकिन इस बार इस सीट से मेनका गांधी मैदान में हैं। ऐसे में यह सीट फिर से चर्चा में है। गौरतलब है कि इस बार देखना होगा कि इस 16 साल बाद इस सीट पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी लगातार दूसरी बार अपनी सीट बचा पाती है या नहीं।
2019 लोकसभा चुनाव नतीजे सामने आने में अभी वक्त है ऐसे में जानते हैं 2014 का गणित। बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी ने बसपा उम्मीदवार को 1 लाख 78 हजार 902 वोटों से मात दी थी। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी। बीजेपी के वरुण गांधी को 4,10,348 वोट मिले। बसपा के पवन पांडेय को 2,31,446 वोट और सपा के शकील अहमद को 2,28,144 वोट मिले थे। इसके साथ ही कांग्रेस के अमित सिंह को सिर्फ 41,983 वोट मिले थे।
बता दें कि सुल्तानपुर में मुख्य मुकाबला बीजेपी की मेनका गांधी और कांग्रेस के संजय सिंह के बीच है। इसके साथ ही सपा उम्मीदवार चंद्र भद्र सिंह मैदान में हैं। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की कमाल देवी चुनौती पेश कर रही हैं। 5 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय मैदान में हैं।
बता दें कि सुल्तानपुर में छठे चरण के तहत 12 मई को वोट डाले गए थे। वोटिंग के दौरान यहां बूथ कप्चरिंग की भी शिकायत मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेनका गांधी ने महागठबंधन के प्रत्याशी सोनू सिंह पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया था।
सुल्तानपुर सीट पर 56.46 फीसदी वोट पड़े हैं। वहीं 2014 के चुनाव की तुलना में इस बार वोटिंग में मामूली कमी आई थी। पिछले चुनाव में यहां पर 56.71 फीसदी मतदान हुआ था।
यूपी के सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दें कि सुल्तानपुर सीट पर 56.46 फीसदी वोट पड़े हैं।
सुल्तानपुर में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। बता दें कि सुल्तानपुर सीट से बीजपी की ओर से मेनका गांधी है। जबकि बीएसपी के चंद्र भद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से डॉ. संजय सिंह दोनों को टक्कर देने के लिए मैदान में हैं।