मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने आज (शनिवार) अपना घोषाण पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र का नाम ‘दृष्टि पत्र’ दिया है। प्रदेश मुखिया शिवराज ने राजधानी भोपाल में वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में ‘दृष्टि’पत्र जारी किया। महिलाओं के लिए इस बार अलग ‘नारी शक्ति संकल्प पत्र’ जारी किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र ‘वचन’पत्र के नाम से जारी किया था।
महिलाओं के सशक्तिकरण में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस बार हमने ‘नारी शक्ति संकल्प पत्र’ प्रस्तुत किया है जिसमें महिला सशक्तिकरण के लिए स्वसहायता समूहों, तेजस्विनी द्वारा स्वरोजगार को अभियान बनाया जाएगा। – मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj #BJPMPVision2023
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 17, 2018
महिलाओं और प्रदेश की बेटियों के लिए क्या है खास..
- बेटियों की शादी के लिए सरकार 51 हजार रुपए की सहायता करेगी।
- महिलाओं की पेंशन 300 से बढ़ाकर एक हजार किया जाएगा।
- परीक्षा के टॉपर्स को मुफ्त लैपटॉप।
- 12वीं में 75% अंक लाने वाली लड़कियों को रजिस्ट्रेशन सहित स्कूटी का वादा।
- कॉलेज तक आने जाने के लिए नि: शुल्क और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था।
- स्कूल और कॉलेज में सैनेटरी नैपकिन की उपलब्धता कराने की नई योजना लाई जाएगी।
- गर्ल्स हॉस्टल की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- सेल्फ डिफेंस के लिए कॉलेज में लड़कियों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग।
- विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स की सीटें बढ़ाई जाएंगी।
- हर थाने में महिला उपनिरीक्षक सिर्फ महिलाओं से जुड़े मामलों पर नजर रखेंगी।
- महिला कौशल परामर्श केन्द्र खोले जाएंगे।
हमारे छोटे किसान जिन्हें कृषक समृद्धि योजना या भावांतर भुगतान योजना का लाभ नहीं मिल पाता है, उनके लिए ‘लघु किसान स्वावलंबन योजना’ के माध्यम से, उनकी कृषि भूमि के रकबे के मान से संबंधित फसल के उत्पादन अनुरूप कृषक समृद्धि योजना के समानुपातिक बोनस का लाभ देंगे। #BJPMPVision2023 pic.twitter.com/DSCSwOIGWW
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) November 17, 2018
किसानों और बेरोजगारों के लिए क्या है खास…
- सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज होगा माफ।
- बेरोजगारों को दस हजार रुपए का अनुदान।
- बेघरों को 2.50 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा।
- गरीबों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा।
- सिंचाई का रकबा बढ़ाया जाएगा।
- हर साल 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार।
- कारीगर यूनिवर्सिटी का होगा निर्माण।
बता दें कि मध्य प्रदेश में एक की चरण में 28 नवंबर को मतदान है। गौरतलब है कि प्रदेश के 53 जिलों में विधानसभी की 230 सीटे हैं। इसके साथ ही 11 दिसंबर को नतीजे सामने होंगे।