पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए Design Boxed के साथ मिलकर ज़ी न्यूज़ ने आखरी ओपिनियन पोल जारी किया है। ज़ी न्यूज़ के ओपिनियन पोल के अनुसार पंजाब में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। ज़ी न्यूज़ का ओपिनियन पोल 20 जनवरी से लेकर 2 फरवरी के बीच किया गया है। इस ओपिनियन पोल के लिए 80 हजार लोगों की राय ली गई है।

Zee news – Design Boxed के ओपिनियन पोल के अनुसार पंजाब में कांग्रेस को 38 से 41 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अकाली दल को 25 से 28 सीटें पंजाब में मिल सकती हैं। ओपिनियन पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को पंजाब में सबसे अधिक 39 से 42 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के गठबंधन को 3 से 6 सीटें पंजाब में मिल सकती हैं। अन्य के खाते में भी 2 से 5 सीटें जा सकती हैं।

आम आदमी पार्टी को 34% वोट: Zee news-Design Boxed ओपिनियन पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को पंजाब में 34 फ़ीसदी वोट मिल सकता है। कांग्रेस को 30% और शिरोमणि अकाली दल को 25% वोट मिल सकता है। अन्य को 5% और बीजेपी गठबंधन को 6% वोट मिल सकता है।

भगवंत मान सीएम पद की पहली पसंद: Zee news – Design Boxed ओपिनियन पोल के अनुसार भगवंत मान सीएम पद की पहली पसंद है। 38 फ़ीसदी लोग भगवंत मान को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी को 34 फ़ीसदी लोग और सुखबीर सिंह बादल को 20 फ़ीसदी लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को 5% और कैप्टन अमरिंदर सिंह को 3% लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

Zee news-Design Boxed ओपिनियन पोल के अनुसार पंजाब में किसी को भी बहुमत नहीं मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 59 सीटें चाहिए। पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है और आम आदमी पार्टी का वोट शेयर भी सबसे अधिक रह सकता है। वहीं मख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान आगे हैं जबकि दूसरे नंबर पर ओपिनियन पोल के अनुसार जनता की पसंद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हैं।

बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।