एबीपी न्यूज और सीएसडीएस में ये निष्कर्ष निकल कर सामने आया है कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। 15 से 24 जनवरी के बीच 39 विधानसभा के 3 हजार 4 सौ लोगों से बात करके ये निष्कर्ष निकाला गया है। सर्वे में कांग्रेस को 47-55 सीटें दी गई हैं। अकाली दल और बीजेपी को 28-35 सीटें दी गई है। 26-34 सीटें आम आदमी के पक्ष में दिखाई दे रही हैं। हालांकि सर्वे में स्पष्ट बहुमत किसी पार्टी को नहीं मिल पाया है। पंजाब में सरकार बनाने के लिए 59 सीटें चाहिए। मुख्ममंत्री पद की पहली पसंद कैप्टन अमरिंदर सिंह है। कैप्टन 29 प्रतिशत लोगों की पहली मुख्यमंत्री पद की पसंद है। तो वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 19 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद है। तो वहीं 6 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद आम आदमी पार्टी के भगवंत मान हैं। एबीपी के करीब एक महीने पुराने सर्वे में बीजेपी और अकाली दल को बहुमत दिखाया गया था। पंजाब के तीनों क्षेत्रों में तीनों अलग-अलग पार्टी को बढ़त बताई गई है। पंजाब को लेकर करीब करीब सारे बड़े सर्वे में कांग्रेस को बहुमत या बुहमत के करीब दिखाया जा रहा है। पंजाब में चार तारीख को वोटिंग होनी है। वहीं 11 मार्च को पांचों राज्यों के विधानसभा के नतीजे आने हैं।