आप आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान पंजाब में जलालाबाद सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नामांकन दाखिल करते हुए चुनाव आयोग को बताया है कि उनके पास कुल 1.99 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनकी द्वारा बताई गई संपत्ति लोकसभा चुनाव के दौरान बताई गई संपत्ति से ज्यादा है यानी बढ़ी है। 2014 में लोकसभा चुनाव के वक्त मान ने बताया था कि उनके, उनकी पत्नी के और उनपर आश्रित बाकी लोगों के पास कुल 4.3 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जिसमें से 2014 में उनके पास 1.84 करोड़ रुपए थे जो इस बार बढ़कर 1.99 करोड़ हो गए हैं। वहीं उनकी पत्नी के और उनपर आश्रित बाकी लोगों के पास 2014 में कुल 2.46 करोड़ की संपत्ति थी। लेकिन इस बार उन्होंने पत्नी और बाकी लोगों की संपत्ति के बारे में जानकारी ही नहीं दी।
मान ने यह भी बताया कि उनके पास दो गाड़ियां हैं। जिसमें फॉर्च्यूनर और क्रूज शामिल है। दोनों की कुल कीमत 26 लाख रुपए के करीब है। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास वॉशिंगटन में एक फ्लैट भी है। उसके अलावा उनके पास कुछ खेती की जमीन और प्रोपर्टी है।
अगले महीने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें से पंजाब भी एक राज्य है। सबसे पहले पंजाब और गोवा में ही वोटिंग है। दोनों राज्यों में 4 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। दोनों राज्यों में आप आदमी पार्टी (आप) पहली बार चुनाव लड़ रही है। आप को दोनों ही जगह कड़ी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आएंगे।
