Punjab AAP Candidate List for Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, AAP ने अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खंडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से करमजीत अनमोल, बटिंठा से गुरमीत सिंह खादियां, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत, पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
BJP Full Candidates List for Lok Sabha Elections 2024: Check Seat-wise Here
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में जिन 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें पांच कैबिनेट मंत्री हैं। आपको बता दें कि कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह खुदियां, गुरमीत सिंह मीत और बलबीर सिंह पंजाब की भगवंत मान सरकार में मंत्री हैं।
आप आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में पंजाबी एक्टर करमजीत अनमोल को मौका दिया है। इसके अलावा मौजूदा सांसद सुशील रिंकू पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। हाल ही में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में आने वाले गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से प्रत्याशी बनाया गया है।
Punjab AAP Candidate List 2024 (पंजाब आप उम्मीदवारों की सूची 2024)
लोकसभा सीट का नाम | प्रत्याशी का नाम | |
1 | अमृतसर | कुलदीप सिंह धालीवाल |
2 | खंडूर साहिब | लालजीत सिंह भुल्लर |
3 | जालंधर | सुशील कुमार रिंकू |
4 | फतेहगढ़ साहिब | गुरप्रीत सिंह जीपी |
5 | फरीदकोट | करमजीत अनमोल, |
6 | बटिंठा | गुरमीत सिंह खादियां |
7 | संगरूर | गुरमीत सिंह मीत |
8 | पटियाला | डॉ. बलबीर सिंह |
2014 में आम आदमी पार्टी को मिली थीं 4 सीटें
आम आदमी पार्टी को साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में चार लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी। पंजाब की पार्टी शिरोमणि अकाली दल को चार लोकसभा सीटों पर जबकि उसकी सहयोगी बीजेपी को 2 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 3 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
2014 के लोकसभा चुनाव में पटियाला सीट पर आप के धर्मवीर गांधी, संगरूर से भगवंत मान, फरीदकोट से संधू सिंह और फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से हरविंदर सिंह खालसा चुनाव जीते थे।
2019 में आप को मिली सिर्फ 1 सीट
2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पंजाब में सिर्फ संगरूर लोकसभा सीट पर जीत मिली थी। यहां से भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि भगवंत मान के राज्य का सीएम बनने के बाद आम आदमी पार्टी इस सीट पर चुनाव हार गई थी।