मसूद अजहर को यूएन ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया है। बता दें कि मसूद अजहर ही पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड रहा है। बता दें कि इसके भारत की कूटनीतिक जीत बताया जा रहा है।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आईईडी से धमाका करके पुलिस की एक गाड़ी उड़ा दी। इस हमले में 15 जवान शहीद हो गए हैं।

दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में 25 साल की एक युवती की लाश मिली है। उसकी हत्या गला काटकर की गई है। बताया जा रहा है कि वह डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही थी। वहीं, उसके पड़ोस में रहने वाले 2 युवक लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है। पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दाम में इजाफा किया है। इसके चलते घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 6 रुपए बढ़ गए हैं।

Live Blog

18:54 (IST)01 May 2019
अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित हुआ मसूद अजहर, पुलवामा हमले का है मास्टरमाइंड

मसूद अजहर को यूएन ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया है। बता दें कि मसूद अजहर ही पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड रहा है। बता दें कि इसके भारत की कूटनीतिक जीत बताया जा रहा है।

18:49 (IST)01 May 2019
चक्रवात फानी को लेकर मीटिंग, 340 करोड़ रुपए का फंड हुआ जारी

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि हम केबिनेट सेकेट्री से मिले हैं और फानी चक्रवात पर चर्चा हुई है। वहीं प्रधान ने बताया कि केंद्रीय सरकार ने 340 करोड़ रुपए के राहत कोष की घोषणा की है।

16:30 (IST)01 May 2019
केजरीवाल की पत्नी का पहचान पत्र मामला: अदालत ने उप्र और दिल्ली के राज्य चुनाव आयोगों को किया तलब

दिल्ली की एक अदालत ने कथित तौर पर दो मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) रखने के मामले में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ एक शिकायत को लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली के राज्य चुनाव आयोगों को बुधवार को समन जारी किया। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट शैफाली बरनाला टंडन ने दिल्ली में भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना द्वारा दायर कराई गई एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश और दिल्ली के राज्य चुनाव आयोगों के अधिकृत अधिकारियों को समन जारी करते हुए सुनीता केजरीवाल से जुड़े सभी संबद्ध वैध रिकॉर्ड पेश करने को कहा है।

15:29 (IST)01 May 2019
कौशांबी में पीएम मोदी ने किया नेहरू और कुंभ का जिक्र
13:07 (IST)01 May 2019
पीएम मोदी ने अंबेडकर नगर में की जनसभा, जय श्रीराम व भारत माता की जय के लगाए नारे
12:45 (IST)01 May 2019
अमेरिका में सिख परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या

अमेरिका में एक सिख परिवार के चार सदस्यों की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वेस्ट चेस्टर पुलिस प्रमुख जोएल हर्जोग ने बताया कि पीड़ितों के एक रिश्तेदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

11:04 (IST)01 May 2019
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने 50 से ज्यादा गाड़ियां फूंकीं
10:52 (IST)01 May 2019
दिल्ली में पारा 43.7 डिग्री पर पहुंचा, इस मौसम का सर्वाधिक तापमान

दिल्लीवासी मंगलवार को चिलचिलाती धूप एवं गर्मी से झुलसते रहे। अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।
हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को आंधी-पानी का अनुमान जताया है जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शहर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अभी तक मौसम का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 21 और 60 प्रतिशत के बीच रहा।’’

10:44 (IST)01 May 2019
कोलकाता के सोनागाछी से मिली दिल्ली के संस्कार आश्रम से लापता लड़की

पिछले साल दिल्ली के संस्कार आश्रम से लापता एक लड़की को कोलकाता में सोनागाछी के रेड लाईट इलाके से मुक्त कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लड़की पिछले साल दिसंबर में संस्कार आश्रम की आठ अन्य महिला निवासियों के साथ लापता हो गई थी। 2017 में दिल्ली के जीबी रोड स्थित रेड लाईट इलाके से बचाये जाने के बाद उन्हें वहां पुनर्वास के लिए रखा गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राजीव रंजन ने बताया कि खुफिया सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की मानव तस्करी रोधी इकाई के अधिकारियों ने पिछले शनिवार को सोनागाछी में छापेमारी की और लड़की को बचाया।

10:04 (IST)01 May 2019
बद्रीनाथ में हुई सीजन की पहली बर्फबारी
09:54 (IST)01 May 2019
अलीगढ़ में सपा नेता की गोली मारकर हत्या
08:55 (IST)01 May 2019
नागरिकता विवाद पर बोले शरद यादव- भाजपा ने राजनीति को काफी तुच्छ बना दिया

लोकतांत्रिक जनता दल प्रमुख शरद यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता का मुद्दा उठाने के लिए भगवा पार्टी की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा ने राजनीति को ‘‘बहुत तुच्छ’’ बना दिया है। गौरतलब है कि गांधी की नागरिकता को लेकर मिली शिकायत पर गृह मंत्रालय ने उन्हें नोटिस जारी कर एक पखवाड़े के भीतर ‘तथ्यात्मक स्थिति’ की जानकारी देने को कहा है।

08:42 (IST)01 May 2019
अमेरिका में भारतीय मूल के तीन लोगों के साथ एक भारतीय की हत्या : सुषमा स्वराज

अमेरिका के सिनसिनाटी शहर में एक भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

08:18 (IST)01 May 2019
आंध्र प्रदेश के नंदयाल से सांसद एसपीवाई रेड्डी नहीं रहे
08:04 (IST)01 May 2019
राबड़ी देवी ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में चुप्पी पर मोदी की आलोचना की

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शहर के बालिका गृह मामले पर ‘‘एक भी शब्द’’ नहीं बोलने पर उनकी आलोचना की। राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी और पार्टी की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री की आलोचना की।

08:03 (IST)01 May 2019
पश्चिम दिल्ली से आप उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज

पश्चिमी दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के खिलाफ मादीपुर में धार्मिक स्थानों के अंदर कथित तौर पर सभा करने के लिए एक शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शिकायत में कहा गया है कि जाखड़ ने अपने भाई विशाल सिंह जाखड़ और मादीपुर से आप विधायक गिरीश सोनी के साथ पश्चिम पुरी में कब्रिस्तान वाली मस्जिद, रविदास मंदिर, विष्णु मंदिर के भीतर और मादीपुर में एफ-ब्लॉक मस्जिद के भीतर सभाएं कीं।