MP Election Exit Poll 2018: 230 विधानसभा सीट वाले मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। आज तेलंगाना और राजस्थान में चुनाव होने के बाद शाम को 5 बजे से एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। मध्य प्रदेश में कुल 5.03 करोड़ वोटर हैं। इनमें 2.62 करोड़ पुरूष वोटर हैं और 2.40 करोड़ महिला वोटर शामिल हैं। राज्य में 28 नवंबर को ही वोट पड़ चुके हैं। वोटिंग के लिए राज्य में कुल 65,341 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में यह 21.24 फीसदी ज्यादा थे। राज्य में 230 सीटों की बात करें तो इनमें से 35 सीट एससी कैटेगरी के लिए और 47 सीट एसटी कैटेगरी के लिए रिजर्व हैं।
एग्जिट पोल शाम 5 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। एग्जिट पोल का लाइव प्रसारण टीवी चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा इससे जुड़े अपडेट्स indianexpress-jansatta.go-vip.net पर भी पढ़ सकते हैं। विधानसभा चुनाव में जो पार्टी 116 सीट जीत लेगी राज्य में उसी की सरकार होगी। राज्य में अभी बीजेपी की सरकार है। 230 सीटो में से बीजेपी के पास 165 सीटों पर बीजेपी का कब्जा हैं। इसके अलावा 58 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरी बड़ी पार्टी है। इसके अलावा 4 सीटों के साथ बीएसपी तीसरे नंबर पर है।
