MP Election Exit Poll 2018: इलेक्शन खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को 102 से 120 के बीच सीटें मिलने की बात है। वहीं कांग्रेस को 104 से 122 के बीच सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को 126 सीटें मिल रही हैं तो कांग्रेस को 89 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। वहीं बीएसपी को एमपी में 6 सीटों पर जीत मिल सकती है। इसके अलावा अन्य के खाते में 9 सीटें जा सकती हैं। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को केवल 94 सीट ही मिलती नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 126 सीट जा रही हैं। इसके अलावा अन्य को 10 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा में कुल 230 सीट हैं।

वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में अनुमान लगाया जाता है कि राज्य में किसकी सरकार बन रही है। मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीट हैं। राज्य के वर्तमान हालात की बात करें तो राज्य में 165 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, और 58 सीटों पर कांग्रेस है। वहीं बीएसपी का 4 सीटों पर कब्जा है। एग्जिट पोल 5:30 बजे आने शुरू हो गए हैं।

इस बार के चुनाव में पहले की तुलना में 21.24 फीसदी ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार कुल 65,341 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। राज्य में चुनाव 28 नवंबर को हुए थे। मध्य प्रदेश में कुल वोटरों की बात करें तो राज्य में 2.40 करोड़ महिला वोटर और 2.62 करोड़ पुरूष वोटर हैं। इस तरह राज्य में कुल वोटरों की संख्या 5.03 करोड़ हैं।

Chhattisgarh Election Exit Poll 2018 Updates

Rajasthan Election Exit Poll 2018 Updates

Live Blog

MP Election Exit Poll 2018 Updates:

Highlights

    20:26 (IST)07 Dec 2018
    न्यूज 24 पेस के एग्जिट पोल में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े तक

    न्यूज 24-पेस एग्जिट पोल ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचाया है। इसके मुताबिक कांग्रेस को 115 और बीजेपी को 103 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं अन्य के खाते में 12 सीट जा सकती हैं।

    20:20 (IST)07 Dec 2018
    जन की बात एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत

    जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को बहुमत दिया गया है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 118 और कांग्रेस को 105 सीटों पर जीत मिल सकती है।
    वहीं अन्य के खाते में 7 सीट जा सकती हैं।

    20:12 (IST)07 Dec 2018
    इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत

    लोकनीति सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। इसके मुताबिक बीजेपी को 40 और कांग्रेस को 43 प्रतिशत वोट मिले हैं और अन्य को 17 फीसदी वोटर्स ने पसंद किया है। यहां बीजेपी को 94 सीट, कांग्रेस को 126 सीट और अन्य को 10 सीट पर जीत मिल सकती है।

    19:42 (IST)07 Dec 2018
    मिजोरम में कांग्रेस को बड़ा घाटा

    मिजोरम की बात करें तो सी वोटर के मुताबिक कांग्रेस के हाथ से सत्ता जाती नजर आ रही है। कांग्रेस को यहां 16 सीट, MNF को सबसे ज्यादा 18 सीट, ZPM+ के खाते में 5 सीट जबकि अन्य की झोली में 1 सीट जाता दिखाई दे रही है।

    19:02 (IST)07 Dec 2018
    जानिए इन राज्यों का हाल

    18:50 (IST)07 Dec 2018
    एबीपी न्यूज के मुताबिक एमपी के चंबल की 34 सीटों का हाल

    मध्य प्रदेश के चंबल की 34 सीटों की बात करें तो ABP के एग्जिट पोल के मुताबिक यहां बीजेपी को 10 सीट मिल रही हैं। कांग्रेस को यहा बीजेपी से 11 सीट ज्यादा मिल रही हैं मतलब कुल 21 सीट मिल रही हैं। अन्य के खात में 3 सीट जाती नजर आ रही हैं।

    18:47 (IST)07 Dec 2018
    ABP न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक यह रहा वोटिंग पर्सेंटेज

    वोटिंग फीसदी की बात करें तो राज्य में बीजेपी को 94 सीट के साथ 40 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं 126 सीट के साथ कांग्रेस को 43 फीसदी वोट मिले हैं। इसके अलावा अन्य को 10 फीसदी वोट के साथ 17 फीसदी वोट मिले हैं।

    18:44 (IST)07 Dec 2018
    ABP न्यूज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार!

    एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को केवल 94 सीट ही मिलती नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 126 सीट जा रही हैं। इसके अलावा अन्य को 10 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा में कुल 230 सीट हैं।

    18:08 (IST)07 Dec 2018
    न्यूज नेशन के सर्वे में छत्तीसगढ़ में किसी को नहीं मिला बहुमत

    न्यूज नेशन के सर्वे के मुताबिक राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना है। राज्य में कांग्रेस को 41 सीट मिल रही हैं। बीजेपी को 38 सीट मिल रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 17 सीट जाती नजर आ रही हैं। हालांकि सरकार बनाने के लिए कम से कम 46 सीट चाहिए। यहां पढे़ें छत्तीसगढ़ का पूरा हाल

    17:44 (IST)07 Dec 2018
    इंडिया टीवी के मुताबिक ये है छत्तीसगढ़ का हाल

    छत्तीसगढ़ में इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में बीजेपी को 42 से लेकर 50 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को 32 से लेकर 38 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इसके अलावा बीएसपी को 6 से 8 सीटे के बीच मिल सकती हैं। साथ ही अन्य के खाते में 1 से 3 सीट मिल सकती हैं।  Chhattisgarh Election Exit Poll 2018 LIVE Updates

    17:38 (IST)07 Dec 2018
    MP Election Exit Poll 2018 LIVE Updates: इम्स नाऊ सीएनएक्स के एग्जिट पोल में किसे कितनी सीट

    टाइम्स नाऊ सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को 126 सीटें मिल रही हैं तो कांग्रेस को 89 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। वहीं बीएसपी एमपी में 6 सीटों पर जीत मिल सकती है। इसके अलावा अन्य के खाते में 9 सीटें जा सकती हैं।

    17:34 (IST)07 Dec 2018
    अन्य को मिल सकती हैं इतनी सीट

    India Today-Axis My India EXIT POLL के मुताबिक मध्य प्रदेश में अन्य को 4 से लेकर 11 सीट मिल सकती हैं।

    17:33 (IST)07 Dec 2018
    इंडिया टुडे के सर्वे में बीजेपी को 102 से 120 के बीच सीटें

    India Today-Axis My India EXIT POLL के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को 102 से 120 के बीच सीटें मिलने की बात है। वहीं कांग्रेस को 104 से 122 के बीच सीटें मिल सकती हैं।

    17:27 (IST)07 Dec 2018
    MP Election Exit Poll 2018 LIVE Updates: दोनों पार्टियों ने टोटकों का भी लिया था सहारा

    मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस ने अपना पूरा दम लगा दिया था। चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के दफ्तरों में कुछ टोटकों की भी खबरें सामने आई थीं कि बीजेपी ने अपने दफ्तर में छोटा सा स्विमिंग पूल बनवाया था तो कांग्रेस ने अपने दफ्टर के मैन गेट पर नीबू मिर्च लटकाए थे।