MP Election Exit Poll 2018: इलेक्शन खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को 102 से 120 के बीच सीटें मिलने की बात है। वहीं कांग्रेस को 104 से 122 के बीच सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को 126 सीटें मिल रही हैं तो कांग्रेस को 89 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। वहीं बीएसपी को एमपी में 6 सीटों पर जीत मिल सकती है। इसके अलावा अन्य के खाते में 9 सीटें जा सकती हैं। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को केवल 94 सीट ही मिलती नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 126 सीट जा रही हैं। इसके अलावा अन्य को 10 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा में कुल 230 सीट हैं।
वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में अनुमान लगाया जाता है कि राज्य में किसकी सरकार बन रही है। मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीट हैं। राज्य के वर्तमान हालात की बात करें तो राज्य में 165 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, और 58 सीटों पर कांग्रेस है। वहीं बीएसपी का 4 सीटों पर कब्जा है। एग्जिट पोल 5:30 बजे आने शुरू हो गए हैं।
इस बार के चुनाव में पहले की तुलना में 21.24 फीसदी ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार कुल 65,341 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। राज्य में चुनाव 28 नवंबर को हुए थे। मध्य प्रदेश में कुल वोटरों की बात करें तो राज्य में 2.40 करोड़ महिला वोटर और 2.62 करोड़ पुरूष वोटर हैं। इस तरह राज्य में कुल वोटरों की संख्या 5.03 करोड़ हैं।
Chhattisgarh Election Exit Poll 2018 Updates
Rajasthan Election Exit Poll 2018 Updates
न्यूज 24-पेस एग्जिट पोल ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचाया है। इसके मुताबिक कांग्रेस को 115 और बीजेपी को 103 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं अन्य के खाते में 12 सीट जा सकती हैं।
जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को बहुमत दिया गया है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 118 और कांग्रेस को 105 सीटों पर जीत मिल सकती है।
वहीं अन्य के खाते में 7 सीट जा सकती हैं।
लोकनीति सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। इसके मुताबिक बीजेपी को 40 और कांग्रेस को 43 प्रतिशत वोट मिले हैं और अन्य को 17 फीसदी वोटर्स ने पसंद किया है। यहां बीजेपी को 94 सीट, कांग्रेस को 126 सीट और अन्य को 10 सीट पर जीत मिल सकती है।
मिजोरम की बात करें तो सी वोटर के मुताबिक कांग्रेस के हाथ से सत्ता जाती नजर आ रही है। कांग्रेस को यहां 16 सीट, MNF को सबसे ज्यादा 18 सीट, ZPM+ के खाते में 5 सीट जबकि अन्य की झोली में 1 सीट जाता दिखाई दे रही है।
मध्य प्रदेश के चंबल की 34 सीटों की बात करें तो ABP के एग्जिट पोल के मुताबिक यहां बीजेपी को 10 सीट मिल रही हैं। कांग्रेस को यहा बीजेपी से 11 सीट ज्यादा मिल रही हैं मतलब कुल 21 सीट मिल रही हैं। अन्य के खात में 3 सीट जाती नजर आ रही हैं।
वोटिंग फीसदी की बात करें तो राज्य में बीजेपी को 94 सीट के साथ 40 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं 126 सीट के साथ कांग्रेस को 43 फीसदी वोट मिले हैं। इसके अलावा अन्य को 10 फीसदी वोट के साथ 17 फीसदी वोट मिले हैं।
एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को केवल 94 सीट ही मिलती नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 126 सीट जा रही हैं। इसके अलावा अन्य को 10 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा में कुल 230 सीट हैं।
न्यूज नेशन के सर्वे के मुताबिक राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना है। राज्य में कांग्रेस को 41 सीट मिल रही हैं। बीजेपी को 38 सीट मिल रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 17 सीट जाती नजर आ रही हैं। हालांकि सरकार बनाने के लिए कम से कम 46 सीट चाहिए। यहां पढे़ें छत्तीसगढ़ का पूरा हाल
छत्तीसगढ़ में इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में बीजेपी को 42 से लेकर 50 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को 32 से लेकर 38 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इसके अलावा बीएसपी को 6 से 8 सीटे के बीच मिल सकती हैं। साथ ही अन्य के खाते में 1 से 3 सीट मिल सकती हैं। Chhattisgarh Election Exit Poll 2018 LIVE Updates
टाइम्स नाऊ सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को 126 सीटें मिल रही हैं तो कांग्रेस को 89 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। वहीं बीएसपी एमपी में 6 सीटों पर जीत मिल सकती है। इसके अलावा अन्य के खाते में 9 सीटें जा सकती हैं।
India Today-Axis My India EXIT POLL के मुताबिक मध्य प्रदेश में अन्य को 4 से लेकर 11 सीट मिल सकती हैं।
India Today-Axis My India EXIT POLL के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को 102 से 120 के बीच सीटें मिलने की बात है। वहीं कांग्रेस को 104 से 122 के बीच सीटें मिल सकती हैं।
मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस ने अपना पूरा दम लगा दिया था। चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के दफ्तरों में कुछ टोटकों की भी खबरें सामने आई थीं कि बीजेपी ने अपने दफ्तर में छोटा सा स्विमिंग पूल बनवाया था तो कांग्रेस ने अपने दफ्टर के मैन गेट पर नीबू मिर्च लटकाए थे।