लोकसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारी कर ली गई है। अगले तीन महीने में देश पूरी तरह चुनावी मोड में चला जाएगा, हर तरफ लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की तैयारी की जाएगी। लेकिन उस तैयारी से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जो शायद वैसे तो आसान हों, लेकिन उतनी आसानी से उनके जवाब नहीं मिल पाते हैं। सवाल तो कैसे भी हो सकते हैं, चुनाव किसी भी पहलू से जुड़े रह सकते हैं, ऐसे में एक ही जगह पर चुनाव से जुड़ी हर जानकारी आपके सामने साझा कर रहे हैं।
सवाल: देश में बैलेट पेपर का इस्तेमाल क्यों नहीं होता
जवाब: बैलेट पेपर से पहले चुनाव होते थे। उस वजह से कई मौकों पर बैलेट की लूट से लेकर बूथ कैपचरिंग की घटनाएं हुई थीं। काउंटिंग में भी बहुत ज्यादा समय जाता है और कागज भी बड़े स्तर पर बर्बादी होती है।
सवाल: देश में कितनी राष्ट्रीय पार्टियां हैं
जवाब: देश में वर्तमान में 6 राष्ट्रीय पार्टियां हैं- BJP, कांग्रेस, माकपा,BSP, NPP और आप
सवाल: अब तक सबसे बड़ी जीत किस पार्टी को मिली है?
जवाब: आजाद भारत में सबसे बड़ी जीत कांग्रेस को 1984 के चुनाव में मिली। तब कांग्रेस ने 415 सीटें अपने नाम की थीं, उसका वोट शेयर 49.1 फीसदी पहुंच गया था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद मिली सहानुभूति लहर ने ये कमाल कर दिखाया था।
सवाल: सबसे कम दिनों वाली किसकी सरकार रही?
जवाब: सबसे कम दिनों वाली सरकार बीजेपी ने ही 1996 में बनाई थी। तब अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ 13 दिनों के लिए पीएम रह पाए और बहुमत साबित नहीं होने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
सवाल: इलेक्शन कमीशन क्या चुनाव रद्द कर सकता है?
जवाब: हां, बहुत ही विशेष परिस्थिति में ऐसा मुमकिन है। Representation of the People Act, 1951 के सेक्शन 153 के तहत ये किया जा सकता है। लेकिन 6 महीने से ज्यादा चुनाव नहीं टाले जा सकते। कुछ स्थिति में चुनाव को पोस्टपोन भी किया जा सकता है।
सवाल: बहुमत के लिए कितनी सीटें चाहिए होती हैं?
जवाब: लोकसभा चुनाव में बहुमत साबित करने के लिए किसी भी पार्टी के पास कम से कम 272 सीटें होनी चाहिए। यही वो मैजिक नंबर है जिस पर सभी की नजर रहती है।
सवाल: चुनाव के लिए नेताओं को पैसे कहां से मिलते हैं?
जवाब: एक प्रत्याशी को कई बार उसकी पार्टी भी चुनाव लड़ने के लिए पैसे देती है, उम्मीदवार अपनी जेब से भी पैसा लगाता है। बात अगर कितना खर्च करने की है, तो उसके नियम चुनाव आयोग ने बना रखे हैं। लोकसभा में तो बड़े राज्यों में 95 लाख रुपये तक खर्च किए जा सकते हैं, छोटे राज्यों में ये राशि 75 लाख तक रहती है।
सवाल: 5 साल से पहले भी खत्म हो सकता लोकसभा कार्यकाल?
जवाब: हां, सरकार अपने मंत्रिपरिषद की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा समय से पहले लोकसभा को भंग करवा सकती है। इसी तरह आपातकालीन स्थिति में एक साल तक के लिए कार्यकाल को बढ़ाया भी जा सकता है।
सवाल: एक सांसद की कितनी सैलरी होती है?
जवाब: एक सांसद को महीने के एक लाख रुपये बतौर सैलरी मिलती है। इसके अलावा कई तरह की सुविधाएं भी दी जाती हैं। हर पांच साल बाद सांसदों का दैनिक भत्ता भी बढ़ाया जाता है।
सवाल: चुनाव कौन लड़ सकता है?
जवाब: अगर आपकी उम्र 25 साल है, आप देश के नागरिक हैं, किसी भी राज्य से वोटर हैं तो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 84 (बी) के तहत आप चुनाव लड़ सकते हैं।
सवाल: चुनाव लड़ने के लिए कितनी उम्र जरूरी?
जवाब: चुनाव लड़ने के लिए 25 साल का होना जरूरी है। अगर कोई 25 साल से कम का है, वो किसी भी कीमत पर चुनाव नहीं लड़ सकता है।
सवाल: लोकसभा में अधिकतम कितने सदस्य हो सकते हैं?
जवाब: लोकसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या 550 हो सकती है। 530 सदस्य राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे, वहीं दूसरी तरफ 20 सदस्य संघशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सवाल: लोकसभा को आम चुनाव ही क्यों कहा जाता है?
जवाब: आम जनता ही क्योंकि इस लोकतंत्र के पर्व में अपने मत का इस्तेमाल करती है, इसी वजह से इसे दूसरे शब्दों में आम चुनाव भी कहा जाता है।
सवाल: चुनाव लड़ने के लिए कितनी सिक्योरिटी मनी लगती है?
जवाब: लोकसभा चुनाव अगर कोई लड़ता है तो उन्हें एक तय राशि सिक्योरिटी के रूप में जमा करवानी होती है। अगर जनरल कैटेगरी का प्रत्याशी है तो 25 हजार रुपये देने होते हैं। वहीं रिजर्व्ड कैटेगरी वाले को 12 500 रुपये जमा करवाने होते हैं।