Lok Sabha Elections 2019: पंजाब के संगरूर में आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद भगवंत मान को चुनाव प्रचार के दौरान भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव के चलते आप सांसद पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील करने के लिए लोगों के बीच पहुंचे थे। मगर लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। संगरूर के नमोल गांव में पहुंचे मान ने जैसे ही बोलना शुरू किया कुछ लोग खड़े हो गए और विरोध करने लगे।

स्थानीय लोगों ने साल 2014 में आप सांसद द्वारा किए उन वादों को याद दिलाया जो उन्होंने पूर्व के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहे। इस दौरान लोगों का भारी विरोध होता देख मान मंच से नीचे उतर आए और विरोध करने वाले लोगों से बहस करने लगे। आरोप है कि गांव के लोगों ने जब मान से सवाल पूछे तो सांसद के समर्थकों ने बुरा व्यवहार किया। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि सांसद बनने के बाद मान पहली बार उनके गांव में पहुंचे।

दरअसल भगवंत मान जिस वक्त सभा में बोल रहे थे तब एक बच्चे को गोद में लिए स्थानीय शख्स बीच में बोल पड़ा। उसने मान के पिछले पांच सालों किए वादों को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिछले वादों को अभी तक पूरा क्यों नहीं किया? वह नए वादें क्यों कर रहे हैं? सांसद ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। इस दौरान अन्य लोगों ने भी शख्स का समर्थन किया।

बता दें कि घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें भगवंत मान जैसे ही सभा बोलते हैं तभी शख्स बीच बोलने लगा। इसपर गुस्साए भगवंत मान मंच से नीचे उतरे और शख्स से बहस करने लगे। जो वीडियो सामने आया है उसमें मान हाथ में एक मैगजीन लिए शख्स को दिखा रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-