Sant Kabir Nagar Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार पूरा देश बेसब्री से कर रहा था। वोटों की गिनती हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय था पर वैसा हुआ नहीं। इस सीट से बीजेपी ने वर्तमान सांसद प्रवीण निषाद को फिर से मैदान में उतारा था और वो इनके सामने सपा के उम्मीदवार लक्ष्मीकांत निषाद थे। तो बसपा के कैंडिडेट नदीम अशरफ भी इस सीट से प्रत्याशी थे। इस सीट से लक्ष्मीकांत निषाद को 498695 मिले और वो बीजेपी से 92170 से जीत गए।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | प्रवीण निषाद | 406525 |
सपा | लक्ष्मीकांत निषाद | 498695 (92170 से जीते) |
बसपा | नदीम अशरफ | 150812 |
एक नजर संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर
संत कबीर नगर को महान संत कबीर दास की धरती के रूप में जाना जाता है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दो लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की है। इस बार भी वह विजयी रथ पर सवार होकर हैट्रिक लगाने की कोशिश में है। बात अगर समाजवादी पार्टी की करें तो वह पहली बार सीट से जीत दर्ज करने की जुगत में है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी एक अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है।
साल 2019 में संत कबीर नगर लोकसभा सीट का परिणाम (Sant Kabir Nagar Lok Sabha Elections Result 2019)
साल 2019 में हुए संसदीय चुनाव में संत कबीर नगर लोकसभा सीट से बीजेपी ने विजयी परचम फहराया था। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से प्रवीण कुमार निषाद को अपना उम्मीदवार बनाया था। इसके जवाब में बहुजन समाज पार्टी ने भीष्म शंकर तिवारी को मैदान में उतारा। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के बीच चुनावी गठबंधन था और यहां से बसपा ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। प्रवीण कुमार निषाद को 467,543 वोट हासिल हुए। वहीं, भीष्म शंकर तिवारी के खाते में 4,31,794 वोट आए। चुनाव में मुकाबला कांटे का रहा और महज 35,749 मतों के अंतर से प्रवीण निषाद को जीत मिली। कांग्रेस के भाल चंद्र यादव को 128506 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | प्रवीण कुमार निषाद | 467,543 |
बहुजन समाज पार्टी | भीष्म शंकर तिवारी | 4,31,794 |
कांग्रेस | भाल चंद्र यादव | 128,506 |
साल 2014 में संत कबीर नगर लोकसभा सीट का परिणाम (Sant Kabir Nagar Lok Sabha Elections Result 2014)
इससे पहले यानी कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जब देश में मोदी लहर थी, तब भारतीय जनता पार्टी ने शरद त्रिपाठी पर भरोसा जताकर उम्मीदवार बनाया था। उनका मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भीष्म शंकर तिवारी से था। शरद त्रिपाठी को 3,48,892 वोट हासिल हुए थे। वहीं, भीष्म शंकर तिवारी को 2,50,914 वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी के भाल चंद्र यादव को 2,40,169 वोट मिले थे। कांग्रेस के रोहित कुमार पांडे को 22029 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | शरद त्रिपाठी | 3,48,892 |
बहुजन समाज पार्टी | भीष्म शंकर तिवारी | 2,50,914 |
कांग्रेस | रोहित कुमार पांडे | 22,029 |