Robertsganj Lok Sabha Chunav Result 2024: यूपी के रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र चंदौली और सोनभद्र की विधानसभाओं को मिलाकर बनाया गया है। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर इस लोकसभा क्षेत्र की सीमाएं 4 राज्यों- बिहार छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड से लगती हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से तीन आरक्षित हैं। पिछले विधानसभा चुनावों में पांचों सीट पर बीजेपी को जीती मिली थी। यहां पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान हुआ था। अब इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी छोटे लाल ने कब्जा कर लिया है।
उन्हें कुल 4,65,848 वोट मिले और उन्होंने अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी सिंह को 1,29,234 वोटों से हराकर जीत की हैट्रिक बनाई। रिंकी सिंह को 336614 वोट ही मिल सके। रॉबर्ट्सगंज का नाम 1885-93 में ब्रिटिश भारतीय सेना के कमांडर-इन-चीफ और कानपुर में जन्मे फील्ड मार्शल फ्रेडरिक रॉबर्ट्स प्रथम अर्ल रॉबर्ट्स के नाम पर रखा गया है।
पूरा जिला आदिवासी बहुल है
सोनभद्र जिले का जिला मुख्यालय भी रॉबर्ट्सगंज ही है। पूरा जिला आदिवासी बहुल है। यहां कई जनजातियां निवास करती हैं। इस सीट पर लगभग 15 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। सबसे ज्यादा करीब 4 लाख अनुसूचित जाति के मतदाता हैं। करीब 2 लाख 25 हजार अनुसूचित जनजाति के मतदाता हैं। करीब 1 लाख 50 हजार ब्राह्मण, करीब 1 लाख 10 हजार कुशवाहा, करीब 1 लाख 5 हजार वैश्य, करीब 90 हजार पटेल, 80 हजार यादव, 60 हजार राजपूत, 50 हजार मुसलमान मतदाता हैं।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: तीसरी बार मोदी सरकार या इस बार कांग्रेस का बेड़ा पार? वोटों की गिनती शुरू
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में यहां से अपना दल (सोनेलाल) के पकौड़ी लाल कोल जीते थे। उनको 4,47,914 वोट मिले थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के भाई लाल को 48336 वोटों से हराया था। भाई लाल को कुल 3,93,578 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी थे। उनको 35,269 वोट मिले थे।
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: किसे दिल्ली की कुर्सी दिलाएगा उत्तर प्रदेश? मतगणना की तैयारियां पूरी
2019 के लोकसभा चुनाव में यह रही स्थिति
प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
पकौड़ी लाल कोल | अपना दल (सोनेलाल) | 4,47,914 |
भाई लाल | समाजवादी पार्टी | 3,93,578 |
भगवती प्रसाद चौधरी | कांग्रेस | 35,269 |
2014 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के छोटे लाल को सफलता मिली थी। उन्होंने बीएसपी के शारदा प्रसाद को 1,90,486 वोटों से हराया था। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पकौड़ी लाल कोल तीसरे स्थान पर रहे।
2014 के लोकसभा चुनाव में यह रही स्थिति
प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
छोटेलाल | बीजेपी | 3,78,211 |
शारदा प्रसाद | बीएसपी | 1,87,725 |
पकौड़ी लाल कोल | समाजवादी पार्टी | 1,35,966 |
खास बात यह है कि 2009 के चुनाव में पकौड़ी लाल कोल ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर 50,259 मतों के साथ जीत हासिल की थी। उन्होंने बीएसपी के राम चंद्र त्यागी को हराया था।