Mumbai South Central Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प था। इस सीट पर शिवसेना शिंदे गुट से राहुल शेवाले औऱ शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के अनिल देसाई के बीच कांटे की टक्कर रही। ऐसे में अब अनिल देसाई ने इस सीट पर बाजी मार ली है। उन्होंने 53384 वोटों से राहुल को हरा दिया है। रुझानों में दोनों ही प्रत्याशी के बीच उठा-पटक देखने के लिए मिली थी।

पार्टीप्रत्याशीवोट
शिवसेना (एकनाथ शिंदे)राहुल शेवाले341754
शिवसेना (उद्धव ठाकरे)अनिल देसाई395138
वंचित बहुजन आघादीअबुल हसन अली23867

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स

टूट से पहले शिवसेना का गढ़ मानी जाती थी मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट

मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट पर इस बार कौन जीत हासिल करेगा, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। शिवसेना पार्टी के दो गुटों में बंटने के बाद साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट पर यह पहला चुनाव है। इससे पहले यहां पांच बार कांग्रेस ने और सात बार शिवसेना ने जीत हासिल की है। उद्धव ठाकरे और सीएम एकनाथ शिंदे की साख के लिए यह सीट जीतना बहुत महत्वपूर्ण है।

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कौन जीत रहा है? बीजेपी-कांग्रेस में चुनावी घमासान, पल-पल की अपडेट लाइव

मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Mumbai South Central Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना प्रत्याशी राहुल रमेश शेवाले ने यहां कांग्रेस के एकनाथ महादेव गायकवाड़ को लगभग 1 लाख 38 हजार मतों के अंतर से हराया था। शिवसेना प्रत्याशी को 3,81,008 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार एकनाथ महादेव गायकवाड़ को 2,42,828 मत प्राप्त हुए थे। मनसे प्रत्याशी आदित्य राजन शिरोडकर को 73,096 मत मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
शिवसेनाराहुल रमेश शेवाले3,81,008
कांग्रेसएकनाथ महादेव गायकवाड़2,42,828
मनसेआदित्य राजन शिरोडकर73,096

मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Mumbai South Central Lok Sabha Elections Result 2019)

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट पर शिवसेना के तरफ से प्रत्याशी राहुल रमेश शिवाले को 4,24,913 मत प्राप्त हुए थे। कांग्रेस के उम्मीदवार एकनाथ गायकवाड़ ने 2,72,774 वोट प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। शिवसेना ने कांग्रेस से 19% ज्यादा वोट प्राप्त किए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
शिवसेनाराहुल रमेश शिवाले4,24,913
कांग्रेसएकनाथ गायकवाड़2,72,774