Kushinagar Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की कुशीनगर लोकसभा सीट पर इस पर कांटे की टक्कर भारतीय जनता पार्टी और इंडिया अलांयस के बीच बताया जा रहा है। इस सीट पर बीजेपी ने वर्तमान सांसद विजय कुमार दुबे को फिर से मैदान में उतारा था तो समाजवादी पार्टी ने अजय प्रताप सिंह को खड़ा किया था। बीजेपी के विजय कुमार दुबे जीत गए हैं तो सपा के अजय प्रताप सिंह हार गए हैं।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपी विजय कुमार दुबे 516345 (+ 81790 वोटों से जीते)
सपाअजय प्रताप सिंह434555 
बसपाशुभनारायण चौहान67208 

एक नजर कुशीनगर लोकसभा सीट पर

उत्तर प्रदेश का कुशीनगर जिला अपने ऐतिहासिक विरासत के लिए दुनियाभर में मशहूर है। महात्मा बुद्ध का इस शहर से गहरा रिश्ता है। यहीं पर बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था। यह लोकसभा सीट अनारक्षित है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां पर पिछले दो लोकसभा इलेक्शन में जीत दर्ज की है। इस चुनाव में भी वह विजयी रथ पर सवार होकर हैट्रिक लगाने की फिराक में है। अब बात अगर समाजवादी पार्टी की करें तो वह पहली बार कुशीनगर सीट से किला फतह करने की जुगत में लगी हुई है।

साल 2019 में कुशीनगर लोकसभा सीट का परिणाम (Kushinagar Lok Sabha Elections Result 2019)

2019 के लोकसभा इलेक्शन में कुशीनगर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। इस चुनाव में बीजेपी ने विजय कुमार दुबे को चुनावी दंगल में उतारा। उनके सामने समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट एनपी कुशवाह थे। वहीं, कांग्रेस पार्टी की तरफ से रतनजीत प्रताप नारायण सिंह मैदान में उतरे थे। लेकिन वह तीसरे नंबर पर रहे। विजय कुमार दुबे को 597,039 वोट हासिल हुए थे। वहीं, एनपी कुशवाहा के खाते में 2,59,479 वोट आए। रतनजीत प्रताप नारायण सिंह को 1,46,151 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। बीजेपी ने 3,37,560 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीविजय कुमार दुबे5,97,039
समाजवादी पार्टीएनपी कुशवाह2,59,479
कांग्रेसरतनजीत प्रताप सिंह1,46,151

साल 2014 में कुशीनगर लोकसभा सीट का परिणाम (Kushinagar Lok Sabha Elections Result 2014)

कुशीनगर लोकसभा सीट पर दो दिग्गज खेमे के बीच वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिलती रही है। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेश पाण्डेय को 3,70,051 वोट मिले थे। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रतनजीत प्रताप नारायण सिंह को 2,84,511 वोट हासिल हुए। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के डॉ संग्राम मिश्रा को 1, 32,881 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीराजेश पांडे3,70,051
बहुजन समाज पार्टीसंग्राम मिश्रा1, 32,881
कांग्रेसरतनजीत प्रताप सिह2,84,511

कुशीनगर लोकसभा सीट का जातीय समीकरण

कुर्मी, कुशवाहा, मुस्लिम, यादव, दलित, ब्राह्मण, चौहान, निषाद आदि जातियों की संख्या सबसे ज्यादा है। कुशीनगर लोकसभा में 5 विधानसभा सीट हैं। इसमें पडरौना विधानसभा, कसया विधान सभा, खड्डा विधानसभा, रामकोला विधानसभा और हाटा विधानसभा शामिल हैं। इन सभी सभी सीटों पर इस समय बीजेपी का कब्जा है। बात यहां के जातीय समीकरण की करें तो यह क्षेत्र कुर्मी, यादव, मुस्लिम और कुशवाहा बहुल माना जाता है। यहां पर एससी के 16 प्रतिशत, मुस्लिम 14 प्रतिशत, कुशवाहा 12 प्रतिशत, कुर्मी 13 प्रतिशत, ब्राह्मण 6 प्रतिशत, सैंथवार 6 प्रतिशत, वैश्य 8 प्रतिशत, यादव 9 प्रतिशत, भूमिहार 4 प्रतिशत और अन्य जातियों के 11 प्रतिशत वोटर हैं।