Lok Sabha Chunav 2024 Churu Seat result: राजस्थान की चुरू लोकसभा पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच रोचक चुनाव हुआ था। बीजेपी की ओर से यहां से  देवेन्द्र झाझड़िया उम्मीदवार थे वहीं कांग्रेस ने मौजूदा सांसद रहे राहुल कस्वा को उम्मीदवार बनाया था। वह बीजेपी से टिकट कटने के बाद नाराजगी के रहते कांग्रेस में गए थे। 

चुरू लोकसभा के बारे में

चुरू संसद सीट पर एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 448,154 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 22.3% है। एसटी मतदाता लगभग 12,058 हैं जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0.6% है। 

मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 188,864 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 9.4% है। ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 1,519,301 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 75.6% है। शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 490,357 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 24.4% है। चुरू संसद सीट के कुल मतदाता – 2009658।

लोकसभा चुनाव-2019 में क्या रहा था परिणाम? 

लोकसभा चुनाव-2019 में चुरू से बीजेपी के उम्मीदवार राहुल कस्वा जीते थे।  उन्हें कुल 792999 वोट मिले थे।  कांग्रेस के उम्मीदवार रफीक मंडेलिया कुल 458597 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे और वे 334402 वोटों से हार गये थे। इस बार राहुल कस्वा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा है। 

लोकसभा चुनाव 2019
1राहुल कस्वाबीजेपी792999
59.59%
2रफीक मंडेलिया कांग्रेस458597

लोकसभा चुनाव-2014 में क्या रहा था परिणाम? 

लोकसभा चुनाव 2014 में चूरू बीजेपी उम्मीदवार राहुल कस्वा ही चुनाव जीते थे और सांसद बने थे।  उन्हें कुल 595756 वोट हासिल हुए थे। वहीं  बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अभिनेष महर्षि कुल 301017 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे और वे 294739 वोटों से हार गये थे। 

Sr Noप्रत्याशीदलTotal Vote
1राहुल कस्वा बीजेपी595756
2अभिनेष महर्षिबीएसपी301017
3प्रताप सिंह कांग्रेस176912