Chandauli Lok Sabha Chunav Result 2024: यूपी के वाराणसी से अलग होकर 1997 में जिला बना चंदौली गंगा नदी के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में स्थित है। चंदौली संसदीय क्षेत्र के तहत विधानसभा की 5 सीटें आती हैं, जिसमें मुगलसराय, सैयदराजा, अजगरा, शिवपुर और सकलडीहा विधानसभा सीट शामिल हैं। इन सभी सीटों पर सपा की जीत हुई। तो भाजपा के डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय 21565 हार गए। वीरेंद्र सिंह को 474476 वोट मिले।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीडॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय452911
सपावीरेंद्र सिंह474476 (21565 वोटों से जीते)
बसपासत्येंद्र कुमार मौर्य 159903

जिले में देश के राष्ट्रीय औसत से ज्यादा साक्षरता दर है

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी इसी जिले के थे। 2011 की जनगणना के मुताबिक इस जिले की आबादी करीब 20 लाख (1,952,756) है, जिसमें 10 लाख (1,017,905) से ज्यादा पुरुष और साढ़े 9 लाख (934,851) महिलाएं हैं। जिले की साक्षरता दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। 71.48 फीसदी आबादी यहां साक्षर है जिसमें 81.72 फीसदी पुरुष और 60.35 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। यहां पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की एक बड़ी आबादी रहती है।

लोगों को नये सांसद से बुनियादी विकास की उम्मीदें

यह पूर्व में बिहार, उत्तर-पूर्व में गाजीपुर, दक्षिण में सोनभद्र, दक्षिण-पूर्व में बिहार और दक्षिण-पश्चिम में मिर्जापुर की सीमाओं से घिरा है। वाराणसी के काफी करीब होने के बावजूद यहां पर विकास की काफी कमी है। लोगों को उम्मीद है कि नये सांसद इस समस्या को समझेंगे और विकास कार्य कराएंगे।

 2019 में चंदौली सीट पर बीजेपी के टिकट पर डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी. उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह चौहान को हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में चंदौली से बीजेपी के महेंद्र नाथ पांडे ने बाजी मारी थी. उन्होंने बसपा के अनिल कुमार मौर्य को 1,56,756 मतों के अंतर से हराया।

2019 के लोकसभा चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र की स्थिति

उम्मीदवारपार्टी वोट
डॉ.महेंद्र नाथ पांडेबीजेपी5,10,733
संजय सिंह चौहानसमाजवादी पार्टी4,96,774
शिवकन्या कुशवाहजन अधिकार पार्टी22,291

चंदौली संसदीय सीट पर कभी भी क्षेत्रवाद हावी नहीं रहा है। जनता जाति और विकास के मुद्दों पर मतदान करती रही है। यहां अब तक छह बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इसमें जनता ने स्थानीय नेताओं के बजाए पांच बार बाहरी प्रत्याशियों को जीतने का अवसर दिया। 

2014 के लोकसभा चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र की स्थिति

उम्मीदवारपार्टीवोट
डॉ.महेंद्र नाथ पांडेबीजेपी4,14,135
अनिल कुमार मौर्याबीएसपी2,57,379
राम किशुन समाजवादी पार्टी2,04,145

इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने फिर से डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय मैदान में हैं। जबकि इंडिया गुट से समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र सिंह से उनका मुकाबला रहा है।