Barabanki Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में कांग्रेस के तनुज पुनिया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी की राजरानी को 2,15,704 वोटों से हराया है। बता दें कि बाराबंकी सीट को अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व रखा गया है, इस सीट को लेकर ऐसा देखा गया कि यहां पर किसी एक पार्टी का ज्यादा सालों तक दबदबा नहीं रहता है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 10 सालों से लगातार ये सीट अपने खाते में रखी है यानी कि 2014 और फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बाराबंकी सीट पर बड़ी सफलता मिली थी।
LIVE: तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार या कांग्रेस का होगा बेड़ा पार? किसे दिल्ली की कुर्सी दिलाएगा उत्तर प्रदेश? बिहार में तेजस्वी करेंगे कमाल या बीजेपी संग नीतीश मचाएंगे धमाल?
पूर्वांचल का प्रदेश द्वारा कहे जाने वाले बाराबंकी से इस बार बीजेपी ने राजरानी रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है। अभी कांग्रेस की तरफ से तनुज पुनिया चुनावी मैदान में हैं, मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने यहां से शिवकुमार दोहरे को उतार रखा है। अगर 2019 के लोकसभा नतीजों की बात करें तो बीजेपी के उपेंद्र सिंह रावत ने समाजवादी पार्टी के रामसागर रावत को अच्छे अंतर से हरा दिया था।
2014 के नतीजे
प्रत्याशी | वोट |
प्रियंका सिंह रावत (बीजेपी) | 4,54,214 |
पीएल पूनिया (कांग्रेस) | 2,42,336 |
उस चुनाव में बीजेपी के उपेंद्र सिंह रावत को 5 लाख 35 हजार 917 वोट मिले थे, वही रामसागर रावत के खाते में चार लाख 25 हजार 777 वोट गए थे। अगर 2014 की बात करें तब भी बाराबंकी सीट पर मोदी लहर थी और उस चुनाव में बीजेपी में शामिल हुईं प्रियंका सिंह रावत ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता पीएल पुनिया को 2 लाख से भी बड़े अंतर से हरा दिया था।
2019 के नतीजे
प्रत्याशी | वोट |
उपेंद्र सिंह रावत (बीजेपी) | 5,35,917 |
राम सिंह रावत (सपा) | 4,25,777 |
तनुज पूनिया (कांग्रेस) | 1,59,611 |
बाराबंकी सीट पर एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 466,738 है। यहां ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 1,605,435 है। वहीं शहरी मतदाता लगभग 210,668 हैं। इस सीट पर दलित, यादव, कुर्मी और मुस्लिम वोटर्स की अच्छी संख्या है और किसी भी प्रत्याशी के हार-जीत में भूमिका निभाते हैं।