सातवें यानी अंतिम चरण के मतदान संपन्न होने के बाद रविवार को एजेंसियों ने अपना-अपना आंकलन लगाते हुए एग्जिट पोल जारी किए। लगभग एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसी क्रम में टुडेज चाणक्य ने भी एग्जिट पोल जारी किया है। 2014 में चुनाव परिणाम से पहले जारी किए गए एग्जिट पोल्स में टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल सबसे सटीक साबित हुआ था। साल 2014 में टुडेज चाणक्य ने एनडीए को 344 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। परिणाम भी टुडेज चाणक्य के आंकड़े के सटीक आया था। एनडीए को कुल 336 सीटें मिली थीं। इस बार के एग्जिट पोल में टुडेज चाणक्य ने एनडीए को बहुमत दिया है। टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार बीजेपी को 2014 से ज्यादा सीटें हासिल होंगी।
इतना ही नहीं बीजेपी को फिर से एक बार बहुमत मिलता दिखाया गया है। टुडेज चाणक्य ने बीजेपी को इस बार 300 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा कांग्रेस को भी इस बार पहले से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को 55 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। बात एनडीए की करें तो, एनडीए को टुडेज चाणक्य ने 350 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा यूपीए को 95 सीटें मिलने और अन्य को 97 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि अपने इन आंकड़ों में टुडेज चाणक्य ने कम ज्यादा सीटें होने की भी बात कही है।
All India Lok Sabha Tally 2019
BJP 300 ± 14 Seats
NDA 350 ± 14 Seats
Cong 55 ± 9 Seats
UPA 95 ± 9 Seats
Others 97 ± 11 Seats#News24TodaysChanakya— Today’s Chanakya (@TodaysChanakya) May 19, 2019
वहीं, Republic TV-C Voter ने एनडीए को 287 यूपीए को 128 और अन्य को 127 सीटें दी हैं जबकि Republic – Jan Ki Baat ने एनडीए को 305 यूपीए को 124 व अन्य को113 वहीं Times Now-VMR ने एनीडीए को 305 यूपीए को 124 और अन्य को 113 को मिलने का अनुमान लगाया है।