Assembly By Election Results 2018, Vidhan Sabha up Chunav Result 2018, Assmebly bypoll election Result 2018: चार लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज (31 मई) जारी किए गए। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को इनके जरिए तगड़ा झटका लगा है। बीजेपी इन उपचुनावों में महज दो सीटें हासिल कर सकी। इसमें एक सीट लोकसभा की थी, जबकि दूसरी- विधानसभा की। सबसे चर्चित सीटों में उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट, महाराष्ट्र की पालघर और यूपी की नूरपुर विधानसभा सीट के नाम थे। कैराना और नूरपुर में बीजेपी पर अखिलेश यादव, मायावती और अजित चौधरी के दल भारी पड़े।
कुल नौ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों की बात करें, तो यूपी की नूरपुर सीट पर सपा के नईमुल हसन ने बीजेपी के अवनि सिंह को हराया। सपा यहां पहली बार जीती है। बिहार की जोकीहाट सीट पर आरजेडी के शहनवाज आलम ने जेडीयू के मुर्शीद आलम को हराया। उत्तराखंड के थराली में बीजेपी की मुन्नी देवी ने कांग्रेस के जीतराम को करीब 1800 वोटों से मात दी। केरल की चेंगन्नुर सीट पर सीपीएम के एस चेरियां ने जीत हासिल की।
Lok Sabha, Assembly By Election Result 2018 Winners List
झारखंड की सिल्ली पर झामुमो की सीमा महतो के लिए खुशखबरी आई, जबकि गोमिया में झामुमो ने बाजी मारी। उन्होंने एजेएसयू के सुदेश महतो को हराया। पंजाब के शाहकोट में कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी ने बाजी मारी। प.बंगाल की महेश्तला सीट पर टीएमसी के दुलाल दास ने बीजेपी को सुजीत घोष को पछाड़ा। आगे मेघालय में अंपाती विस सीट पर कांग्रेस के मियानी डी शिरा ने एनपीपी के जी मोमीन को हराया। कर्नाटक में राजेश्वरी सीट पर कांग्रेस के मुणिरत्ना ने बीजेपी के मुणिराजू को पीछे छोड़ा।
Kairana By Election Result 2018 LIVE UPDATES
Lok Sabha By Election Result 2018 LIVE UPDATES
Highlights
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उनकी पार्टी भले ही पालघर लोकसभा सीट पर चुनाव हार गई हो, मगर वह हार नहीं स्वीकारेंगे। उल्टा उन्होंने ईवीएम में आई गड़बड़ियों को लेकर सवाल दागे।
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने साल की शुरुआत में ही साफ कर दिया था कि वह 2019 का चुनाव बीजेपी के बिना ही लड़ेगी। ठाकरे ने उसी बात पर बल देते हुए कहा कि अब उनकी पार्टी आगामी सभी चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी।
मियानी डी शीरा पूर्व सीएम मुकुल संगमा की बेटी हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट जीत ली है। वहीं पंजाब की शाहकोट विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरदेव सिंह 38,802 वोटों से जीत गए हैं।
झारखंड विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना में मुख्य विपक्षी पार्टी (झारखंड मुक्ति मोर्चा) गोमिया और सिल्ली दोनों सीटों पर आगे चल रही है। सिल्ली में झामुमो की सीमा महतो ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो से 9,000 से ज्यादा मतों से आगे चल रही हैं। मतगणना के 12वें दौर में उन्हें 65,141 मत मिले हैं, जबकि महतो को 56,126 मत मिले हैं। गोमिया में झामुमो की बबीता देवी 12वें दौर की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार माधवलाल सिंह से 9,000 से ज्यादा मतों से आगे हैं। बबीता देवी को 43,502 और माधवलाल को 34,452 मत मिले हैं।
जोकीहाट में जीत दर्ज करने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता नीतीश कुमार के यू-टर्न का जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि जितने वोट जेडीयू को मिले हैं, उससे ज्यादा तो हमारी जीत का अंतर है।
राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्ना ने 41,162 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं नूरपुर में सपा उम्मीदवार को 6,211 मतों से जीत मिली है।
केरल की चेंगन्नूर विधानसभा सीट से माकपा के साजी चेरियन ने 18,000 से ज्यादा मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज कर ली है। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।
झारखंड की गोमिया और सिल्ली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) आगे चल रहे हैं। गोमिया विधानसभा सीट पर छह चरणों की मतगणना के बाद भाजपा के माधवलाल आजसू के लंबोदर महतो से 6,000 मतों से आगे चल रहे हैं। सिल्ली में आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सीमा देवी से 1,000 मतों से आगे चल रहे हैं। झामुमो उम्मीदवार ने पांचवें चरण तक बढ़त बनाई हुई थी।
एबीपी न्यूज के अनुसार, यूपी की नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार नईम उन-हसन ने 10 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। यहां से भाजपा उम्मीदवार अवनी सिंह ने कहा कि उन्हें हार नहीं मिली है, उनके वोटों की संख्या बढ़ी है।
शाहकोट विधानसभा सीट से अकाली दल के उम्मीदवार ने रुझानों में पिछड़ने के बाद कहा कि ''मुझे लगता है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई थी।''
उत्तराखंड के थराली में 9 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां भाजपा 1,092 वोट से आगे चल रही है। केरल की चेंगन्नर विधानसभा सीट पर माकपा उम्मीदवार साजी चेरियन तीसरे दौर की मतगणना के बाद 4,000 से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
पंजाब के शाहकोट में 11 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस 27,049 मतों से आगे चल रही है। यूपी के नूरपुर में 20 राउंड की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी 10,208 वोटों से आगे चल रही है।
कर्नाटक की राजराजेश्वरी नगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्ना 46,593 मतों से आगे चल रहे हैं। एएनआई के अनुसार, यहां 12 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। केरल की चेंगन्नूर सीट से सीपीआई-एम 14,229 वोटों से आगे चल रही है।
यूपी के नूरपुर में 15 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां समाजवादी पार्टी उम्मीदवार नईम उल-हसन 4,541 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक कुल 56,891 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 52,350 मत मिले हैं।
मेघालय की अमपति विधानसभा सीट से कांग्रेस के मियानी डी शीरा चुनाव जीत गए हैं। वहीं, बिहार के जोकीहाट में राजद उम्मीदवार 14 राउंड की गणना के बाद 16,299 वोट से आगे चल रहे हैं।
नूरपूर में 14 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। फर्स्टपोस्ट के अनुसार, समाजवादी पार्टी यहां पर 53,771 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही है। भाजपा के उम्मीदवार 48,589 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं।
उत्तराखंड के थराली में कांग्रेस 198 वोट्स से आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल की महेशतला सीट पर 10 राउंड की काउंटिंग के बाद टीएमसी के दुलाल चंद्र दास 32,000 से ज्यादा वोट से आगे हैं। केरल की चेंगन्नूर सीट पर सीपीआई-एम 9,359 मतों से आगे हैं। मेघालय की अमपति सीट पर कांग्रेस लीड कर रही है। नूरपुर में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, समाजवादी पार्टी 5,100 वोटों से आगे है।
कर्नाटक की राजराजेश्वरी नगर सीट पर 9 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के मुनिरत्ना 44,000 मतों से आगे चल रहे हैं। पंजाब की शाहकोट विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार 18,000 मतों से लीड कर रहे हैं।
राजराजेश्वरी नगर विधानसभा उपचुनाव के रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्ना 32,000 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड के थराली में बीजेपी आगे चल रही है। बिहार के जोकीहाट में अब राजद आगे हो गई है। चेंगन्नूर में सीपीआई-एम, झारखंड के गोमिया में बीजेपी आगे चल रहे हैं। बंगाल की महेशतला सीट पर टीएमसी उम्मीदवार आगे चल रही है। झारखंड के सिल्ली में जेएमएम आगे है।
पंजाब की शाहकोट विधानसभा सीट पर 6 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। कांग्रेस उम्मीदवार ने 12000 मतों से बढ़त बना रखी है। नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा के नईम उल-हसन 9000 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।
केरल की चेगन्नूर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान में माकपा के साजी चेरियन ने 1,500 से अधिक वोटों से बढ़त बनाई हुई है। चुनाव विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि 2016 विधानसभा चुनाव की तुलना में चेरियन के लिए इस बार सकारात्मक संकेत हैं। 2016 में माकपा उम्मीदवार सिर्फ 400 वोट से ही आगे थे। चेरियन ने कहा, "संकेत अच्छे हैं और जीत स्पष्ट नजर आ रही है क्योंकि मैंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ धड़े के गढ़ सहित सभी 14 बूथों पर बढ़त बनाई हुई है।" कांग्रेस उम्मीदवार डी.विजयकुमार दूसरे स्थान पर है जबकि भाजपा के पी.एस.श्रीधरन पिल्लई तीसरे स्थान पर हैं।
राजराजेश्वरी नगर सीट से कांग्रेस के मुनिरत्ना 18,000 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। यहां चार राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। बंगाल की महेशतला सीट पर टीएमसी के दुलाल चंद्र दास 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। चेंगन्नूर सीट पर सीपीआई-एम उम्मीदवार 3,106 मतों से आगे चल रहे हैं।
उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट पर बीजेपी 339 मतों से आगे चल रही है। वहीं यूपी की नूरपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार 9000 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।
आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं। गोमिया से बीजेपी आगे चल रही है। दोपहर 12 बजे तक स्पष्ट नतीजे आने की उम्मीद है।
बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट से जेडीयू के मुर्शीद आलम 3000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। राजराजेश्वरी नगर में कांग्रेस उम्मीदवार 8,680 मतों से आगे चल रहे हैं। बंगाल की महेशतला विधानसभा सीट से टीएमसी के दुलाल चंद्र दास 10,000 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।
राजराजेश्वरी नगर में शुरुआती ट्रेंड्स में कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के मुनिरत्ना 8,680 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। चेंगन्नूर विधानसभा सीट पर रुझानों में सीपीआई-एम को बढ़त मिलती दिख रही है।
पश्चिम बंगाल के महेशतला विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के दुलाल चंद्र दास 10,000 से ज्यादा वोटों से लीड कर रहे हैं। यहां दो राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार शाहनवाज आगे चल रहे हैं।
झारखंड के सिल्ली में बीजेपी उम्मीदवार ने बढ़त हासिल कर ली है। एजेएसयू अध्यक्ष सुदेश महतो और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीमा महतो पीछे चल रहे हैं। बिहार के जोकीहाट विधानसभा से राजद आगे चल रही है।
शाहकोट विधानसभा सीट पर कांग्रेस को रुझानों में बढ़त मिली है। अभी पोस्टल बैलट की गिनती चल रही है। यह सीट अकाली दल के विधायक अजीत सिंह कोहर के फरवरी में निधन के कारण खाली हुई है। पूर्व मंत्री कोहर इस सीट से पांच बार निर्वाचित हुए थे।
आरआर नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस को शुरुआती बढ़त मिली है। पालूस कड़ेगांव सीट से कांग्रेस के विश्वजीत पतंगराव कदम निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
नूरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अवनी सिंह ने सपा उम्मीदवार नईम उल-हसन पर शुरुआती बढ़त बनाई है। अभी पोस्टल बैलट की गिनती चल रही है।