कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (10 मई, 2023) को वोटिंग होनी है। इससे पहले आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव प्रचार थम गया। सोमवार को शाम 5 बजे से आचार संहिता लागू कर दी गई थी। इस दौरान, किसी भी राजनीतिक दल को चुनाव प्रचार की इजाजत नहीं है। कर्नाटक में मुख्यरूप से भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच मुकाबला है। कर्नाटक चुनाव को लेकर राज्य में बड़े राजनीतिक उठापटक देखने को मिले हैं।

Live Updates

आइए जानते हैं कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ा पल-पल का अपडेट-

15:04 (IST) 9 May 2023
चुनावी मैदान में 2,615 उम्मीदवार

कर्नाटक चुनाव में 2615 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 2,430 उम्मीदवार पुरुष, 184 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर हैं। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, चुनाव के सुचारू संचालन के लिए राज्य भर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पड़ोसी राज्यों से बलों को तैनात किया गया है।

15:03 (IST) 9 May 2023
सबुह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग
  • कर्नाटक के 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 वोटर्स वोट डालने के योग्य हैं।
  • मतदाताओं में 2,67,28,053 पुरुष, 2,64,00,074 महिलाएं और 4,927 अन्य मतदाता हैं।
  • 11,71,558 युवा मतदाता हैं, जबकि 5,71,281 विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) हैं और 12,15,920 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं।
  • 14:11 (IST) 9 May 2023
    हर कन्नडिगा का सपना मेरा सपना: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा, "हर कन्नडिगा का सपना मेरा अपना सपना है। आपका संकल्प ही मेरा संकल्प है। हम चाहते हैं कि कर्नाटक निवेश, उद्योग, शिक्षा और रोजगार में नंबर वन बने। कर्नाटक को नंबर एक बनाने के लिए मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना वोट दें।"

    14:08 (IST) 9 May 2023
    चुनाव से पहले पीएम मोदी की खास अपील

    मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि वह वोट जरूर डालें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा, "कर्नाटक एक विकसित भारत के इस सपने का नेतृत्व करने की क्षमता से भरा है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि भारत दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो। यह तभी संभव है जब कर्नाटक की अर्थव्यवस्था ऊपर की ओर बढ़े।"

    कर्नाटक में आज 224 विधानसभा सीटों के लिए कल वोटिंग होनी है। चुनाव को सफल बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत राज्य में 58,282 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 5.21 करोड़ मतदाता अपने वोट डालने के अधिकार उपयोग करेंगे। इनमें 2.59 करोड़ महिला वोटर्स और 2.62 पुरुष वोटर्स हैं। इसके अलावा, 41,000 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे।