India Today-Axis Exit Poll Results 2019: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) रविवार को संपन्न हो गया। इसके साथ ही इंडिया टुडे-माय एक्सिस ने अपना एग्जिट पोल भी जारी कर दिया है। एग्जिट पोल में 542 सीटों के मिले रूझान के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को 339-365 सीटें मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए को 77-108 सीटें हासिल हो सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 69-95 सीटें जा रही हैं।
इंडिया टुडे-माई एक्सिस का एग्जिट पोल बेहद चौंकाने वाला है। उत्तर प्रदेश में तो सपा-बसपा का गठबंधन बुरी तरह परास्त होता दिखाई दे रहा है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन को महज 10-15 सीटें मिल रही हैं, जबकि बीजेपी को 62-68 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। यहां कांग्रेस को तो काफी तगड़ा झटका लगा है। वहीं, बिहार में भी महागठबंधन की बुरी हालत हो सकती है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में एनडीए को 38-40, जबकि आरजेडी और इसके सहयोगी दलों को महज 00-02 सीटें मिलने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के खाते में 26-28 सीटें मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस को महज 1-3 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में बीजेपी को 7-8 और कांग्रेस को 3-4 सीटें मिल सकती हैं। दिल्ली की सात सीटों पर बीजेपी को 6-7 जबकि कांग्रेस को 00-01 सीट मिल सकती है। वहीं, AAP को एक भी सीट मिलती दिखाई नहीं दे रही है। हरियाणा की 10 सीटों में से बीजेपी को 8-10 और कांग्रेस को 1-2 सीटें मिलने की भविष्यवाणी है। वहीं, पंजाब की 13 सीटें में से बीजेपी को 03-05 और कांग्रेस 8-9 सीटें हासिल हो सकती है। AAP के खाते में 1 सीट आ सकती है।
Election Exit Poll Result 2019
पश्चिम बंगाल में भी कम हैरान करने वाले आंकड़े नहीं है। यहां की 42 सीटों में से बीजेपी को 19-23 सीटें मिल रही हैं, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 19-22 और कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ेगा। राजस्थान में भी बीजेपी का डंका है। यहां एनडीए को 23-25 सीटें आ सकती हैं, जबकि यूपीए को 2 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में भी 2 सीट आ सकती हैं। गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में बीजेपी 25-26, जबकि कांग्रेस को 0-1 सीटें मिल सकती हैं। महाराष्ट्र की 48 सीटों में एनडीए के खाते में 38-42 और यूपीए को 6-10 सीटें आ सकती हैं। वहीं, उत्तराखंड की पांच सीटों पर भी अकेले बीजेपी का कब्जा है। जबकि जम्मू-कश्मीर की 7 सीटों में बीजेपी को 2-3, कांग्रेस-1, पीडीपी- 0 और एनसी के खाते में 2-3 सीटें मिल सकती हैं।
दक्षिण के राज्यों की बात करें तो यहां पर तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों पर डीएमके और इसके सहयोगी दल को सबसे ज्यादा 34-38 सीटें, जबकि AIADMK+ को 4 सीटें मिल सकती हैं। कर्नाटक (28) में बीजेपी को 21-25, कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को 3-6 और अन्य को 1 सीट मिल सकती है। आंध्र प्रदेश(25) में जगन रेड्डी की पार्टी को 18-20 सीटें, टीडीपी को 4-6 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, केरल (20) में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को 15-16, वाम दलों के गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को 3-5 और बीजेपी को एक सीट मिल सकती है। तेलंगाना (17) में टीआरएस को 11-12, कांग्रेस 1-3 और बीजेपी 1-3 सीटें प्राप्त कर सकती हैं। गोवा की 2 सीटों में से बीजेपी को दोनों सीटें मिल रही हैं।
Election Exit Poll Resul 2019 : इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल
Election Exit Poll Result 2019: जानें- एग्जिट पोल से जुड़े पल-पल की खबर
एग्जिट पोल के नतीजों में क्षेत्रीय क्षत्रपों को तगड़ा झटका लगा है। एक ओर जहां पश्चिम बंगाल के किले में बीजेपी ने जबरदस्त सेंध लगाई है, तो वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए फांस बताई जा रहे सपा-बसपा गठबंधन की हालत बुरी बताई जा रही है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 19-23 सीटें मिल रही हैं, जबकि टीएमसी को 19-22 और उत्तर प्रदेश में अखिलेश-माया के गंठबंधन को 10-15 सीटें मिल रही हैं। जबकि, बीजेपी 62 से 68 सीटें हासिल कर रही है। यही नहीं बिहार में लालू की पार्टी आरजेडी और तमिलनाडु में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की भी स्थिति भी काफी नाजुक है। बिहार में जहा आरजेडी प्लस को 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, टीडीपी के खाते में सिर्फ 4-6 सीटें ही आ रही हैं।
उत्तराखंड की पांच सीटों पर भी अकेले बीजेपी का कब्जा है। जबकि जम्मू-कश्मीर की 7 सीटों में बीजेपी को 2-3, कांग्रेस-1, पीडीपी- 0 और एनसी के खाते में 2-3 सीटें मिल सकती हैं।
'इंडिया टुडे-माय एक्सिस' एग्जिट पोल में बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक 542 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन (NDA) को 339-365 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, यूपीए के खाते में 77-108 सीटें आ सकती हैं। वहीं, अन्य दलों के हिस्से में 69-95 सीटें हैं।
पश्चिम बंगाल में भी कम हैरान करने वाले आंकड़े नहीं है। यहां की 42 सीटों में से बीजेपी को 19-23 सीटें मिल रही हैं, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 19-22 और कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ेगा।
ओडिशा से भी चौंकाने वाले आंकड़े हैं। यहां की 21 सीटों में बीजेपी को 15-19, बीजेडी को 00-01 और कांग्रेस को 00-01 सीटें मिल रही हैं।
हरियाणा की 10 सीटों में से बीजेपी को 8-10 और कांग्रेस को 1-2 सीटें मिलने की भविष्यवाणी है। वहीं, पंजाब की 13 सीटें में से बीजेपी को 03-05 और कांग्रेस 8-9 सीटें हासिल हो सकती है। AAP के खाते में 1 सीट आ सकती है।
इंडिया टुडे-माई एक्सिस का एग्जिट पोल बेहद चौंकाने वाला है। उत्तर प्रदेश में तो सपा-बसपा का गठबंधन बुरी तरह परास्त होता दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी की 80 लोकसभा सीटों में सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन को 10-15 सीटें मिल रही हैं, जबकि बीजेपी को 62-68 सीटें मिल सकती हैं। यहां कांग्रेस की अपेक्षाओं को तगड़ा झटका लगने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं, बिहार में भी महागठबंधन की बुरी हालत हो सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार की 40 लोकसबा सीटों में एनडीए को 38-40, जबकि आरजेडी और इसके सहयोगी दलों को महज 00-02 सीटें मिलने का अनुमान है।
बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी+ को 38-40 और यूपीए को 00-02 सीटें मिल सकती हैं। दिल्ली की सात सीटों पर बीजेपी को 6-7 जबकि कांग्रेस को 00-01 सीट मिल सकती है। वहीं, AAP को एक भी सीट मिलती दिखाई नहीं दे रही है।
तेलंगाना (17) में टीआरएस को 11-12, कांग्रेस 1-3 और बीजेपी 1-3 सीटें प्राप्त कर सकती हैं।
तेलंगाना (17) में टीआरएस को 11-12, कांग्रेस 1-3 और बीजेपी 1-3 सीटें प्राप्त कर सकती हैं।
गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी को एक-तरफा जीत मिलती दिखाई दे रही है। गुजरात की 26 सीटों में बीजेपी 25-26, जबकि कांग्रेस को 0-1 सीटें मिल सकती हैं। महाराष्ट्र की 48 सीटों में एनडीए के खाते में 38-42 और यूपीए को 6-10 सीटें आ सकती हैं। राजस्थान में भी बीजेपी का डंका है। यहां एनडीए को 23-25 सीटें आ सकती हैं, जबकि यूपीए को 2 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में भी 2 सीट आ सकती हैं।
मध्य प्रदेश में बीजेपी की सुनामी हावी है। यहां की कुल 29 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के खाते में 26-28 सीटें मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस को महज 1-3 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में बीजेपी को 7-8 और कांग्रेस को 3-4 सीटें मिल सकती हैं।
केरल की 20 सीटों में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को सबसे ज्यादा 15-16 सीटें मिल रही हैं, जबकि वामदलों की गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को 3-5 सीटें हासिल हो सकती हैं। वहीं, बीजेपी एक सीट पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकती है।
आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में से जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP को 18-20 सीटें मिल सकती हैं, जबकि चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी को 4-6 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। वहीं, अन्य के खाते में एक सीट आ सकती है। गौरतलब है कि चंद्रबाबू नायडू मतदान खत्म होने से पहले ही विपक्षी दलों को एक करने की कवायद तेज किए हुए हैं। लेकिन, यहां उनकी ही सीटें कम आती दिखाई दे रही हैं।
कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर बीजेपी का सुनामी जान पड़ती है। एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी और इसके सहयोगी दलों को 21-25 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं, कांग्रेस और जेडीएस को मिलाकर सिर्फ 3-6 सीटें हासिल होती दिखाई दे रही हैं। यहां अन्य के खाते में 1 सीट आ सकती है।
एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक तमिलनाडु में डीएमके की सुनामी दिखाई दे रही है। डीएमके और उसके सहयोगी दल को मिलाकर 34-38 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, AIADMK और इसके सहयोगी दल को 4 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।
2019 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे राज्यों के अनुसार बस थोड़ी देर में जानने को मिल जाएंगे। हर राज्य और वहां की हाईप्रोफाइल सीट का अलग से एग्जिट पोल जारी किया जाएगा।
देश की 543 सीटों में से 542 पर मतदान संपन्न होने वाला है। बस थोड़ी ही देर में इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। इस बार पोल विशेषज्ञों का मानना है कि 2019 लोकसभा चुनाव में एक बड़ा राज्य किसी ना किसी राजनीतिक दल को सरप्राइज या शॉक दे सकता है।