18 दिसंबर 2017 को यह साफ हो जाएगा कि हिमाचल प्रदेश में नई सरकार किसकी बनेगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 7 जनवरी 2018 को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 9 नवंबर को मतदान हुए थे। कुल 68 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। बीजेपी की ओर से प्रेम प्रकाश धूमल को सीएम कैंडिडेट बनाया गया है। वहीं, कांग्रेस ने एक बार फिर वीरभद्र सिंह पर भरोसा जताया है। वीरभद्र सिंह भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई की जांच चल रही है। हिमाचल प्रदेश में अभी कांग्रेस के पास 35, भारतीय जनता पार्टी के पास 28 और अन्य के पास 4 सीट है। एक सीट अभी खाली है।