उत्तर प्रदेश की गोंडा लोकसभा सीट चर्चा में बनी हुई है। गोंडा लोकसभा सीट रामनगरी अयोध्या से सटी हुई है और यहां पर राजा बनाम बाहुबली के बीच का दिलचस्प किस्सा है। वैसे तो गोंडा लोकसभा सीट पर आजादी के बाद से ही कांग्रेस का दबदबा था लेकिन अब ये बीजेपी का गढ़ बन चुका है।

17 बार हुए हैं चुनाव

गोंडा लोकसभा सीट पर आजादी के बाद 17 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें से आठ बार कांग्रेस, पांच बार बीजेपी, दो बार समाजवादी पार्टी, एक बार जनता पार्टी और एक बार स्वतंत्र पार्टी ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर आनंद सिंह और कीर्ति वर्धन सिंह की बृजभूषण शरण सिंह से चुनावी लड़ाई काफी चर्चा में रही है। आज भी भले ही बृजभूषण शरण सिंह और कीर्ति वर्धन सिंह एक ही पार्टी में है, लेकिन कैसरगंज सांसद राजघराने पर निशाना साधने में कभी चूकते नहीं हैं।

2024 लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार

PARTYCandidate
BJPKirti Vardhan Singh
SPShreya Verma
BSP

1991 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बृजभूषण शरण को टिकट दिया था तो वहीं कांग्रेस ने आनंद सिंह को उम्मीदवार बनाया था। आनंद सिंह मनकापुर राजघराने के राजा थे। लेकिन इस चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ। बृजभूषण शरण सिंह ने तीन बार से सांसद चुने जा रहे आनंद सिंह को हरा दिया। उसके बाद 1996 का लोकसभा चुनाव आया और बृजभूषण शरण सिंह टाडा केस के अंदर जेल बंद हैं। ऐसे में बीजेपी ने उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने एक बार फिर से आनंद सिंह को मात दे दी।

हालांकि 2014 के पहले कीर्ति वर्धन सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया और उसके बाद पार्टी ने गोंडा से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने जीत दर्ज की। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कीर्ति वर्धन सिंह ने जीत दर्ज की थी। एक बार फिर से 2024 के चुनाव में बीजेपी ने कीर्ति वर्धन को ही गोंडा से उम्मीदवार बनाया है। गोंडा लोकसभा सीट पर ठाकुर, ब्राह्मण और कुर्मी वोटों का दबदबा है।

गोंडा 2019 चुनाव के नतीजे

PARTYCandidateVotesनतीजे
BJPKirti Vardhan Singh508,190जीत
SPVinod Kumar Singh
3,41,830
INCKrishna Patel
25,686

समाजवादी पार्टी ने भी गोंडा लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने श्रेया वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। श्रेया वर्मा गोंडा से सांसद रहे बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री हैं। 2009 में वह कांग्रेस के टिकट पर जीते थे।

गोंडा 2014 चुनाव के नतीजे

PARTYCandidateVotesनतीजे
BJPKirti Vardhan Singh3,59,643
जीत
SPNandita Shukla
1,99,227
BSPAkbar Ahmad Dumpy1,16,178

गोंडा का जातीय समीकरण

गोंडा लोकसभा सीट पर 2 लाख से अधिक ब्राह्मण और 2 लाख से अधिक ठाकुर वोट हैं। इसके अलावा इस सीट पर करीब साढ़े तीन लाख मुस्लिम वोटर और ढाई लाख से अधिक कुर्मी वोटर हैं। इस सीट पर दलित वोटरों की भी निर्णायक भूमिका है। इनकी संख्या भी करीब ढाई लाख है।