उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज आ रहे हैं। मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे शुरू हुई, जबकि रुझान से चुनावों के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। विधानसभा चुनावों के नतीजे आप अपने मोबाइल के अलावा सभी न्यूज चैनल्स पर भी देख सकते हैं। आप इसके अलावा विभिन्न यूट्यूब चैनल्स पर भी चुनाव से जुड़े अपडेट्स प्राप्त कर कर सकते हैं।
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://results.eci.gov.in/) पर पांच राज्यों से जुड़े चुनावी नतीजों की हर जानकारी आपको मिल सकती है। विधानसभा चुनाव-2022 के नतीजों के लिए General Assembly to Assembly Constituency March-22 के लिंक पर क्लिक करने के बाद एक विंडो ओपन होगी, जहां से आप राज्य-वार चुनावों के नतीजे देख सकते हैं। यहां पर विधानसभा वार पूरी जानकारी मिल सकती है।
चुनाव आयोग के ऐप पर भी देख सकते हैं रिजल्ट
वहीं, पार्टी के लिहाज से बढ़त और जीत-हार के आंकड़े भी इस वेबसाइट के जरिए आपको मालूम हो सकते हैं। 10 मार्च (गुरुवार) को चुनावों के नतीजे सुबह आठ बजे के बाद से इस वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग के मोबाइल ऐप वोटर हेल्पलाइन (Voter Helpline) के जरिए चुनावों से जुड़े ताजा अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
इस ऐप में भी आपको विस्तृत देखने को मिल सकते हैं। विधानसभा वार सभी उम्मीदवारों को मिलने वाले वोट की जानकारी आपको यहां पर मिल जाएगी। यहां पर आप उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामे से जुड़ी जानकारी भी देख सकते हैं।
इसके अलावा आप, पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से जुड़े हर अपडेट्स हिंदी में जनसत्ता डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग के जरिए पा सकते हैं। साथ ही अंग्रेजी में हमारे सहयोगी अखबार ‘दि इंडियन एक्सप्रेस’ की वेबसाइट पर भी आपको चुनावी नतीजों से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी।
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गए हैं। अब सभी की नजरें इन राज्यों के नतीजों पर टिकीं हैं। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, यूपी में भाजपा और पंजाब में AAP की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के आसार हैं। हालांकि, चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे गुरुवार को सुबह 8 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को विधानसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान संपन्न हुए। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 फरवरी को मतदान हुआ था। उत्तराखंड में 70 और गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। मणिपुर में 2 चरणों में 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हुए थे।
सभी मतगणना केंद्रों पर वीडियो और स्टेटिक कैमरे लगाए गए हैं और वहां मीडिया सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। मतगणना को देखते हुए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
