उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो गया है। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को यूपी में 17 सीटें दी है जबकि कांग्रेस ने सपा को एमपी में एक सीट देने का ऐलान किया है। सपा के यूपी चीफ नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यूपी में रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, गाजियाबाद, कानपुर और 12 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जबकि मध्य प्रदेश में सपा खुजराहो की सीट पर चुनाव लड़ेगी। एमपी की अन्य सीटों पर सपा कांग्रेस का समर्थन करेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को यूपी में देवरिया, बाराबंकी, मथुरा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अमरोहा, सहारनपुर, फतेहपुर सीकरी, झांसी, कानपुर, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, कानपुर नगर, बांसगांव, प्रयागराज, महाराजगंज और वाराणसी लोकसभा सीटें दी हैं।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया सहित 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
प्रियंका गांधी की वजह से बचा गठबंधन
उन्होंने बताया कि सपा ने मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का इरादा जाहिर किया था जिसे कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस गठबंधन को अंजाम तक पहुंचने में बहुत अहम भूमिका अदा की है। वह उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए सभी पार्टियों को एक साथ लाने का जो प्रयास कर रही हैं, इसके लिए वह उनका आभार प्रकट करते हैं।