Congress Manifesto 2019 for Lok Sabha Elections 2019:  मंगलवार (2 अप्रैल) को कांग्रेस का घोषणा पत्र राहुल गांधी ने जारी किया। इस खास मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी, राजीव गौड़ा सहित पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टों को ‘जन आवाज’ नाम दिया है। बता दें कि कांग्रेस मेनिफेस्टो के 30वें बिंदू में देशद्रोह से जुड़ी एक धारा का जिक्र किया गया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र के मुताबिक- ‘भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए जिसका दुरुपयोग हुआ और बाद में नए कानून बन जाने से उसकी महत्ता भी समाप्त हो गई है, उसे खत्म किया जाएगा।’

अरुण जेटली ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर तंज कसते हुए हुए कहा कि इसमें कई बातें ऐसी हैं जो खतरनाक हैं। ऐसा लगता है कि घोषणापत्र में काफी बातें ऐसी हैं जो ऐसा लगता है कि राहुल गांधी के टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले दोस्तों ने तैयार किए हैं।अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जम्मू-कश्मीर के लिए पूरा पेज लिख दिया है, लेकिन कश्मीरी पंडित के लिए एक जिक्र भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सेक्युलेरिज्म में कश्मीरी पंडितों के लिए आंसू नहीं है।

Live Blog

18:10 (IST)02 Apr 2019
कांग्रेस के मेनिफेस्टों से खुश हैं प्रियंका, कहा- असल मुद्दों पर होगा चुनाव

कांग्रेस के मेनिफेस्टो जारी होने के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुआ कहा- कृपया कर हमारा मेनिफेस्टो पढ़े और इस बार असल मुद्दों के लिए वोट करें।

17:13 (IST)02 Apr 2019
राहुल गांधी पर अरुण जेटली का वार, कहा- धोखा है कांग्रेस की न्याय योजना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अरुण जेटली ने हमला किया और कहा- कांग्रेस की न्याय योजना एक धोखा है। इसके साथ ही जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टों में कश्मीरी पंडितों की तकलीफ का जिक्र नहीं किया।

16:15 (IST)02 Apr 2019
कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर भाजपा का आरोप, कहा- देश की एकता के खिलाफ हैं वादे

कांग्रेस के मेनिफेस्टो जारी होने के बाद भाजपा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इस पीसी में अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला किया और कहा- वो ऐसे वादे करते हैं जो लागू नहीं किए जा सकते हैं। इसके साथ ही जेटली ने कहा कि कांग्रेस के वादे देश की एकता के खिलाफ हैं।

15:53 (IST)02 Apr 2019
कांग्रेस के AFSPA पर अमित शाह पर वार, कहा- सेना को बल देना चाहते हो या मनोबल गिराना

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर वार किया है। अमित शाह ने AFSPA पर हमला करते हुए कहा- मैं पूछना चाहता हूं कांग्रेस अध्यक्ष को, जो जवान दे की सीमा पर लड़ रहे हैं, उनको आप बल देना चाहते हों या उनका मनोबल गिराना चाहते हो।

15:21 (IST)02 Apr 2019
कांग्रेस के घोषणा पत्र में AFSPA के संशोधन का भी जिक्र, धारा 124 A होगी खत्म

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में 2 वादे ऐसे हैं जो सुर्खियों में हैं। दरअसल पार्टी के घोषणा पत्र में सरकार बनने के बाद AFSPA कानून में संशोधन और धारा 124 A को खत्म करने की बात कही गई है। बता दें कि मौजूदा समय में मोदी सरकार ने जम्मू- कश्मीर पर AFSPA एक्ट लागू किया हुआ है। इस एक्ट की वजह से ही सेना को कार्रवाई के विशेष अधिकार मिले हैं। इसके साथ ही देशद्रोह का दुरुपयोग के बात कहते हुए इस कानून को खत्म करने की बात कही गई।

14:44 (IST)02 Apr 2019
'हम निभाएंगे' के नारे के साथ कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, कहा- मैंने कभी वादा नहीं तोड़ा

राहुल गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के साथ ही पीएम मोदी पर हमला किया। राहुल ने कहा की मोदी जी ने कहा था अकाउंट में 15 लाख आएंगे। लेकिन क्या हुआ। मैं कहता हूं गरीबों को सालाना 72 हजार रुपए मिलेगा और मैंने कभी वादा नहीं तोड़ा।

14:27 (IST)02 Apr 2019
पीएम मोदी पर राहुल का वार, कहा- मीडिया से डरते हैं पीएम मोदी

राहुल गांधी से एक रिपोर्टर ने न्याय योजना पर सवाल पूछते हुआ कहा- कि कुछ लोग कह रहे हैं कि हर साल गरीबो को 72 हजार रुपए देना संभव नहीं है। इस पर राहुल ने कहा कि- कांग्रेस के लिए संभव है। वहीं पीएम मोदी का नाम लेने पर राहुल ने कहा- जैसे मैं आपके सामने आकर बात करता हूं वैसे ही पीएम मोदी क्यों नहीं करते हैं। मीडिया से डरते हैं पीएम मोदी।

13:53 (IST)02 Apr 2019
राहुल का दावा- झूठा नहीं कोई भी वादा

राहुल गांधी ने बताया कि घोषणा पत्र में पांच बड़े वादे किए गए हैं। जो किसी भी तह से झूठ पर आधारित नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार देश के से ग़रीबों के खाते में हर साल 72,000 और पांच साल में 3,60,000 रुपये डाले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने नारा दिया - 'ग़रीबी पर वार 72 हज़ार' और कहा कि ये हमारा पहला कदम न्याय का कदम है।

13:37 (IST)02 Apr 2019
कर्ज से दबे किसानों के लिए राहुल ने किया बड़ा ऐलान

कर्ज से दबे किसानों का राहुल ने 'जन आवाज' में जिक्र करते हुए कहा कि डिफॉल्ट होने पर किसानों पर आपराधिक मामले दायर नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसान कर्ज़ न दे पाए तो वो आपराधिक मामला नहीं बल्कि उसे सिविल अफेंस माना जाएगा।

13:28 (IST)02 Apr 2019
राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- गरीबी पर वार हर साल 72 हजार

राहुल गांधी ने मेनिफेस्टो में न्याय का जिक्र करते हुए कहा कि 20 फीसदी लोगों के खाते में 72,000 रुपये डाले जाएंगे। इसपर राहुल ने कहा- गरीबी पर वार हर साल 72 हजार।

13:18 (IST)02 Apr 2019
NYAY पर पीएम मोदी पर गरजे राहुल गांधी, कहा- कांग्रेस करके दिखाएगी

न्याय योजना पर एक रिपोर्टर ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि ऐसा कहा जा रहा है कि ये मुमकिन नहीं। इस पर राहुल ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि किसान का कर्ज माफी करना भी मुमकिन नहीं था। लेकिन हमने कर दिखाया। इसके साथ ही राहुल ने कहा कि भाजपा के लिए संभव नहीं है लेकिन कांग्रेस के लिए मुमकि है।

Live Updates