Lok Sabha Election 2024 Date, Candidate Name: राजस्थान की चुरू लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के राहुल कस्वां लोकसभा ने बीजेपी के देवेन्द्र झाझरिया को हरा दिया है।
राहुल कस्वां : 728211
देवेन्द्र झाझरिया : 655474
यह जनरल कैटेगरी की सीट है जिसमें हनुमानगढ़ का भी कुछ हिस्सा सामने आता है। चुरू राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र का एक प्रमुख जिला है। 2019 के आम चुनाव में राहुल कस्वां ने कांग्रेस के रफीक मंडेलिया को 334402 वोटों से हरा दिया था। राहुल कस्वां को 792999 और रफीक मंडेलिया को 458597 वोट हासिल हुए थे। चूरू लोकसभा क्षेत्र में 8 विधान सभा क्षेत्र शामिल हैं। 2014 में भी इस सीट से राहुल कस्वां ने जीत दर्ज की थी।
क्या है जातिगत समीकरण?
चुरू संसद सीट पर एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 448,154 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 22.3% है। एसटी मतदाता लगभग 12,058 हैं जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0.6% है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 188,864 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 9.4% है। ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 1,519,301 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 75.6% है। शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 490,357 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 24.4% है। चुरू संसद सीट के कुल मतदाता – 2009658।