Chhattisgarh Election Exit Poll 2018: छत्तीसगढ़ चुनाव के एग्जिट पोल आ गए हैं। छत्तीसगढ़ में इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में बीजेपी को 42 से लेकर 50 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को 32 से लेकर 38 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बीएसपी को 6 से 8 सीटें के बीच मिल सकती हैं। साथ ही अन्य के खाते में 1 से 3 सीटें जा सकती हैं। India Today-Axis My India EXIT POLL के मुताबिक कांग्रेस को 55 से लेकर 65 सीट तक मिल सकती हैं। इसके अलावा बीजेपी को 21 से लेकर 31 सीट तक मिल सकती हैं।
एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। यहां पार्टी को 52 सीटों पर जीत मिल सकती है। इसके अलावा कांग्रेस को 35 सीट मिल सकती हैं। साथ ही अन्य के खाते में 3 सीट जा सकती हैं। न्यूज 24 के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन रही है। एग्जिट पोल में बीजेपी को 36 से 42 के बीच सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 41 से लेकर 45 सीट मिल सकती हैं।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीट हैं। राज्य में 2 चरणों में चुनाव हुए थे। पहले चरण का चुनाव 12 नवंबर को हुए थे। इस दिन 18 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, वहीं बची हुई 72 सीटों के लिए वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। पूरे राज्य में 93.03 लाख पुरूष वोटर हैं और 92.6 लाख महिला वोटर हैं। इस तरह पूरे राज्य में कुल 1.85 करोड़ वोटर हैं। वोटिंग के लिए पूरे राज्य में कुल 23,632 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। राज्य के मौजूदा हालात की बात करें तो अभी छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार है। कुल 90 विधानसभा सीटों में से 49 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है वहीं दूसरे नंबर पर 39 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरी बड़ी पार्टी है।
Rajasthan Election Exit Poll 2018 LIVE Updates
MP Election Exit Poll 2018 LIVE Updates
इंडिया टीवी के अनुसार राज्य में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन सकती है और उसके खाते में 42-50 सीटें जा सकती हैं। कांग्रेस को 32-38 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया न्यूज एमपी-NETA के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 43 और कांग्रेस को 40 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी व उसके सहयोगी दलों को 6 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।
रिपब्लिक-सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। कांग्रेस के खाते में 40-50 सीटें जा सकती हैं जबकि बीजेपी को 35-43 सीटें मिलने का अनुमान है।
मिजोरम की बात करें तो सी वोटर के मुताबिक कांग्रेस के हाथ से सत्ता जाती नजर आ रही है। कांग्रेस को यहां 16 सीट, MNF को सबसे ज्यादा 18 सीट, ZPM+ के खाते में 5 सीट जबकि अन्य की झोली में 1 सीट जाता दिखाई दे रही है।
एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। यहां पार्टी को 52 सीटों पर जीत मिल सकती है। इसके अलावा कांग्रेस को 35 सीट मिल सकती हैं। साथ ही अन्य के खाते में 3 सीट जा सकती हैं।
वोटिंग फीसदी की बात करें तो मध्य प्रदेश में बीजेपी को 94 सीट के साथ 40 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं 126 सीट के साथ कांग्रेस को 43 फीसदी वोट मिले हैं। इसके अलावा अन्य को 10 फीसदी वोट के साथ 17 फीसदी वोट मिले हैं।
उत्तर छत्तीसगढ़ की 34 सीटों की बात करें तो यहां बीजेपी को 16 सीट मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को 18 सीट मिल रही हैं। अन्य के खाते में यहां कुछ नहीं जा रहा है।
ABP न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य छत्तीसगढ़ की 43 सीटों पर कांग्रेस को 33 फीसदी वोट मिले हैं। बीजेपी को 45 फीसदी वोट मिल रहे हैं। वहीं अन्य के खाते में 22 फीसदी वोट गए हैं।
India Today-Axis My India EXIT POLL के मुताबिक छत्तीसगढ़ में वोटिंग पर्सेंटेज की बात करें तो यहां कांग्रेस को 45 फीसदी वोट मिले हैं। बीजेपी को 38 फीसदी वोट मिले हैं। इसके अलावा अन्य को 8 फीसदी वोट मिले हैं। मायावती और जोगी के गठबंधन को 9 फीसदी वोट मिले हैं।
छत्तीसगढ में India Today-Axis My India EXIT POLL के मुताबिक कांग्रेस को 55 से लेकर 65 सीट तक मिल सकती हैं। इसके अलावा बीजेपी को 21 से लेकर 31 सीट तक मिल सकती हैं।
न्यूज नेशन के सर्वे के मुताबिक राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना है। राज्य में कांग्रेस को 41 सीट मिल रही हैं। बीजेपी को 38 सीट मिल रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 17 सीट जाती नजर आ रही हैं। हालांकि सरकार बनाने के लिए कम से कम 46 सीट चाहिए।
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। एग्जिट पोल में बीजेपी को 42-50 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 32 से 38 सीटें मिल रही हैं। अन्य के खाते में 7 से लेकर 11 सीटें मिल रही हैं।
न्यूज 24 के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन रही है। एग्जिट पोल में बीजेपी को 36 से 42 के बीच सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 41 से लेकर 45 सीट मिल सकती हैं।
छत्तीसगढ़ में इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में बीजेपी को 42 से लेकर 50 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को 32 से लेकर 38 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इसके अलावा बीएसपी को 6 से 8 सीटे के बीच मिल सकती हैं। साथ ही अन्य के खाते में 1 से 3 सीट मिल सकती हैं।
छत्तसीगढ़ में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को खत्म हो गए थे। राज्य में पहले चरण का चुनाव 12 नवंबर को हुआ था। विधानसभा चुनाव का फाइनल रिजल्ट 11 दिसंबर को आएगा। वोटिंग के लिए पूरे राज्य में कुल 23,632 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।