Bangalore Karnataka Election 2018 Voting Updates: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज (12 मई, 2018) वोट डाले गए। 224 विधानसभा सीटों में से 222 सीटों पर आज वोट डाले गए। दरअसल जयानगर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार बीएन विजय कुमार की मृत्यु हो जाने के कारण और बेंगलुरु की एक सीट राजराजेश्वरी से 10,000 फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने के बाद चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु हुई थी। चुनाव के नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए कर्नाटक चुनाव बेहद अहम माने जा रहे हैं।

दोनों ही पार्टियां चुनाव में बहुमत पाने के दावे कर रही हैं। चुनावी आंकड़ों की बात करें तो कर्नाटक में 4.98 करोड़ वोटर हैं, जिनमें से 2.52 करोड़ पुरुष मतदाता और 2.44 करोड़ महिला मतदाता हैं। वहीं चुनावी मैदान में 2600 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से खास तैयारी की गई थी। पूरे प्रदेश में 55,600 पोलिंग बूथ बनाए गए थे और करीब 3.5 लाख सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। कर्नाटक में शाम बजे तक 61.25 फीसदी वोटिंग हुई।

Live Blog

Highlights

    16:18 (IST)12 May 2018
    वोटर्स को पोलिंग बूथ पर बांटे गए पैसे

    बेंगलुरु के नलिनी रघुनाथ राव डिग्री कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता वोटर्स को कैश बांटते कैमरे में कैद हुए। लोगों का कहना है कि भाजपा नेताओं की तरफ से उन्हें 500 रुपए और कांग्रेस नेताओं की तरफ से 600 रुपए दिए गए हैं।  

    16:13 (IST)12 May 2018

    कर्नाटक विधानसभा यूं तो शांतिपूर्वक निपट रहा है, लेकिन हंपी नगर विधानसभा के एक पोलिंग बूथ पर भाजपा और कांग्रे कार्यकर्ताओं की भिड़ंत की खबर है। वहीं कलबुर्गी जिले के एक गांव तरकासपेट के लोगों द्वारा चुनाव का बहिष्कार करने की खबर है।

    15:35 (IST)12 May 2018

    दोपहर 3 बजे तक कर्नाटक में 56 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। हालांकि सुबह जिस तरह से मतदाता पोलिंग बूथ पर सुबह उमड़े थे, दोपहर होते होते उसमें कमी आयी है। माना जा रहा है कि तेज गर्मी के कारण मतदाता पोलिंग बूथ तक नहीं आ पा रहे हैं। 

    14:49 (IST)12 May 2018
    14:21 (IST)12 May 2018
    13:29 (IST)12 May 2018
    12:58 (IST)12 May 2018

    कांग्रेस प्रवक्ता ब्रजेश कलप्पा ने आरोप लगाया है कि बेंगलुरु के एक बूथ पर कोई भी बटन दबाने पर भाजपा को वोट जा रहा है। जिसके बाद नाराज मतदाता बिना वोट दिए ही जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब मामला सुलझ गया है। जिसके बाद बूथ पर वोटिंग फिर से शुरु हो गई है।

    12:37 (IST)12 May 2018
    11:51 (IST)12 May 2018

    कर्नाटक विधानसभा चुनावों इस बार 15 लाख के करीब नए मतदाता पहली बार वोट करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर राज्य के नए मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की थी। 

    11:06 (IST)12 May 2018
    11:03 (IST)12 May 2018
    दिग्गजों ने डाला वोट...

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ ने भी बेंगलुरु में अपने-अपने परिवार के साथ वोट डाला। बता दें कि दोनों खिलाड़ी बेंगलुरु के निवासी हैं और राज्य के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें आयी थीं कि राजनैतिक पार्टियों ने इन दोनों खिलाड़ियों को चुनाव लड़ाने की पेशकश की थी, लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों ने विनम्रतापूर्वक इससे इंकार कर दिया था।

    10:46 (IST)12 May 2018
    10:13 (IST)12 May 2018
    09:18 (IST)12 May 2018

    बेंगलुरु की राजराजेश्वरी विधानसभा सीट पर फर्जी वोटर आईडी कार्ड विवाद के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब इस विधानसभा सीट पर चुनाव 28 मई को संपन्न कराया जाएगा। हालांकि कई मतदाताओं को इस सीट पर चुनाव स्थगित होने की जानकारी नहीं थी, जिस कारण कई लोग वोट डालने के लिए प्रस्तावित पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे, लेकिन सच्चाई जानने के बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

    08:32 (IST)12 May 2018

    बेंगलुरु दक्षिण की विधानसभा सीट बीटीएम लेआउट पर वोटिंग करते लोग

    07:49 (IST)12 May 2018
    बेंगलुरु में मतदान के लिए पहुंचे मतदाता