Northeast India Election Results 2019 Highlights: रुझानों के मुताबिक मिजोरम की इकलौती सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट आगे है। नागालैंड की इकलौती साट पर कांग्रेस आगे है। त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा आगे है।  ऐसे में जानते हैं कि क्या कुछ है देश के पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी राज्यों का हाल। दरअसल इस ब्लॉग में आपको अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के नतीजे सबसे पहले बताए जाएंगे। नॉर्थ ईस्ट इंडिया के राज्यों की सीटों के सबसे तेज लाइव रिजल्ट के लिए Election Commission की आधिकारिक वेबसाइट्स eciresults.nic.in, eci.nic.in, eci.gov.in विजिट कर सकते हैं। वहीं, असम की सीटों के नतीजे ceoassam.nic.in, त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के नतीजे http://www.ceotripura.nic.in पर देखे जा सकते हैं। सिक्किम के लिए ceosikkim.nic.in, नगालैंड के लिए ceonagaland.nic.in, मिजोरम के लिए ceomizoram.nic.in, मेघालय के लिए eomeghalaya.nic.in, अरुणाचल प्रदेश के लिए ceoarunachal.nic.in और मणिपुर के लिए ceomanipur.nic.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।

2019 Lok Sabha Election Result: चुनाव की हर खबर जानें सिर्फ एक क्लिक में

किस राज्य में कितनी हैं लोकसभा सीटें: बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में 2 , असम में 14, मणिपुर 02, मेघालय में 02, मिजोरम में 01, नगालैंड में 01, सिक्किम में 01 और त्रिपुरा में 02 लोकसभा सीट हैं।

Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: Check Here

एग्जिट पोल क्या कहते हैं: बता दें कि आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अन्य दलों का सूपड़ा साफ करती दिख रही है। वहीं असम में बीजेपी- एजीपी और बीपीएफ के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। यह तीनों पार्टियां मिलाकर 12-14 सीट जीत सकती हैं। इसके साथ ही मणिपुर में भी कमल खिलने के आसार हैं। मेघालय में एक पर कांग्रेस के जीतने की उम्मीद है तो वहीं दूसरी सीट पर नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) का कब्जा हो सकता है। नागालैंड और मिजोरम की सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी जबकि सिक्कम में एसडीएफ/एसकेएम जीत दर्ज कर सकती है। और त्रिपुरा में दोनों लोकसभा सीटों पर बीजेपी का ‘कमल’ खिलने की उम्मीद है।

Live Blog

Highlights

    17:19 (IST)23 May 2019
    क्या है 25 लोकसभा सीटों का हाल

    उत्तर-पूर्वी राज्यों में 25 लोकसभा सीटें हैं जिसमें सिक्किम भी शामिल है। बता दें कि सबसे अधिक सीटें असम में हैं। असम की 14 सीटों में 11 पर बीजेपी आगे चल रही है। इसके अलावा अरूणाचल पश्चिम सीट से केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार किरण रिजीजू, मेघालय की तुरा सीट से नेशनल पीपल्स पार्टी की अगाथा संगमा आगे चल रही हैं।

    16:12 (IST)23 May 2019
    असम: करीमगंज में जीती बीजेपी

    असम के करीमगंज  में बीजेपी को मिली जीत

    14:58 (IST)23 May 2019
    जानें कौन कहां पर आगे

    त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा आगे है। असम में भाजपा आठ, कांग्रेस दो और अन्य चार सीटों पर आगे हैं। अरुणाचल प्रदेश में भी दोनों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

    14:42 (IST)23 May 2019
    बाबुल सुप्रियो से मुनमुन सेन करीब 65 हजार वोट्स पीछे, ऐसे किया रिएक्ट

    आसनसोल से टीएमसी कैंडिडेट मुनमुन सेन बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो से पीछे चल रही हैं। बता दें कि दोनों के बीच करीब 65 हजार वोट का अंतर है।

    13:20 (IST)23 May 2019
    North East Election Result Live: किस राज्य में कौन आगे

    असम में भाजपा आठ, कांग्रेस दो और अन्य चार सीटों पर आगे हैं। त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा आगे है। उरुणाचल प्रदेश में भी दोनों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

    12:49 (IST)23 May 2019
    पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर आगे

    पूर्वी दिल्ली से पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर सबसे आगे चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वोटों की गिनती के बाद 89 हजार 185 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 44054 वोट मिले हैं वहीं आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अतिशी तीसरे नंबर पर हैं और उन्हें अब तक 28987 वोट मिले हैं।

    12:48 (IST)23 May 2019
    Delhi: चांदनी चौक से हर्षवर्धन आगे

    ताजा आकंड़ों के मुताबिक दिल्ली के चांदनी चौक से बीजेपी उम्मीदवार हर्षवर्धन को 56 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल को 35 हजार 500 वोट मिले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी उम्मीदवार पंकज कुमार गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं और उन्हें अब तक 16 हजार वोट मिले हैं।

    12:46 (IST)23 May 2019
    जानें अरुणाचल प्रदेश का 2014 का गणित

    सीट: अरुणाचल पूर्व, सासंद का नाम: निनोंग इरिंग (कांग्रेस)
    सीट: अरुणाचल पश्चिम, सासंद का नाम: किरण रिरजू (भाजपा)

    12:38 (IST)23 May 2019
    मेघायल में किसका पलड़ा भारी

    मेघालय में एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर अन्य आगे है।

    12:33 (IST)23 May 2019
    त्रिपुरा में कौन है आगे

    त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा आगे है।

    12:31 (IST)23 May 2019
    नागालैंड में किसको मिल सकती है जीत

    नागालैंड की इकलौती साट पर कांग्रेस आगे है।

    12:29 (IST)23 May 2019
    मिजोरम में कौन है आगे

    मिजोरम की इकलौती सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट आगे है।

    12:18 (IST)23 May 2019
    क्या है असम का हाल

    रूझानों के मुताबिक असम में भाजपा नौ और पांच सीटों पर अन्य आगे हैं।

    08:59 (IST)23 May 2019
    क्या था असम का 2014 का गणित

    असम का 2014 का गणित:
    1.करीमगंज सीट विजेता- राधेश्याम बिस्वास, पार्टी- ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट
    2. कलियाबोर सीट विजेता- गौरव गोगोई, पार्टी- कांग्रेस
    3. कोकराझार सीट विजेता- नबा कुमार, पार्टी- निर्दलीय
    4. गुवाहाटी सीट विजेता-बिजया चक्रवर्ती, पार्टी-बीजेपी
    5. जोरहाट सीट विजेता-कामाख्या प्रसाद तासा, पार्टी- बीजेपी
    6.डिब्रूगढ़ सीट विजेता- रामेश्वर तेली, पार्टी- बीजेपी
    7.तेजपुर सीट विजेता- रामप्रसाद शर्मा, पार्टी- बीजेपी
    8. स्वशासी जिला असम सीट विजेता- बीरेन सिंह एंगती, पार्टी- कांग्रेस
    9. धुबरी सीट विजेता- बदरुद्दीन अजमल, पार्टी- ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट
    10. नौगांव सीट विजेता-राजेन गोहेन, पार्टी- बीजेपी
    11. बारपेटा सीट विजेता- सिराजुद्दीन अजमल, पार्टी-ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट
    12. मंगलदोई सीट विजेता-रामेन डेका, पार्टी- बीजेपी
    13. लखीमपुर सीट विजेता- सर्बानंद सोनोवाल, पार्टी- बीजेपी

    08:37 (IST)23 May 2019
    असम से गौरव गोगोई आगे

    एबीपी न्यूज के मुताबिक असम से गौरव गोगोई से आगे चल रहे हैं। 

    08:00 (IST)23 May 2019
    जानें किस राज्य में कितनी हैं सीटें

    राज्य का नाम: नागालैंड
    सीट-1
    सीट का नाम: नागालैंड

    राज्य का नाम: सिक्किम
    सीट का नाम: सिक्किम

    राज्य का नाम: त्रिपुरा
    सीटें- 2
    सीट का नाम: त्रिपुरा पूर्व
    सीट का नाम: त्रिपुरा पश्चिम

    07:46 (IST)23 May 2019
    मिजोरम में है सिर्फ एक सीट, जानें नाम

    राज्य का नाम: मिजोरम
    सीट- 1
    सीट का नाम: मिजोरम

    07:37 (IST)23 May 2019
    सीटों की संख्या से सीटों के नाम तक, जानें मेघायल के बारे में

    राज्य का नाम: मेघालय
    सीटें- 2
    सीट का नाम: शिलांग लोकसभा सीट
    सीट का नाम: तुरा लोकसभा सीट

    07:31 (IST)23 May 2019
    मणिपुर में हैं दो सीटें, जानें क्या है नाम

    राज्य का नाम:मणिपुर
    सीटें- 2
    इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर

    07:28 (IST)23 May 2019
    सीटों की संख्या से, सीटों के नाम तक, जानें असम के बारे में

    राज्य का नाम: असम
    सीटें- 14
    सीटों का नाम- करीमगंज, कलियाबोर , कोकराझार, गुवाहाटी, जोरहाट, डिब्रगढ़, तेजपुर, धुबरी, नौगांव, बारपेटा, मंगलदोई, लखीमपुर, सिल्चर, स्वशासी जिला असम

    07:16 (IST)23 May 2019
    जानें North East राज्यों में कितनी सीटें

    2019 लोकसभा चुनाव के आज नतीजे आने हैं। ऐसे में बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में 2 , असम में 14, मणिपुर 02, मेघालय में 02, मिजोरम में 01, नगालैंड में 01, सिक्किम में 01 और त्रिपुरा में 02 लोकसभा सीट हैं।