अजमेर लोकसभा सीट राजस्थान की एक महत्वपूर्ण सीट है। यह शहर ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के रहते पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। लोकसभा चुनाव से पहले अजमेर के राजनीतिक समीकरण देखे जाएं तो यहां आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। यह आठ विधानसभा- दूदू (एससी) विधानसभा, किशनगढ़, पुष्कर, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, नसीराबाद, मसूदा केकड़ी हैं। इनमें से 6 बीजेपी के पास हैं और 1 कांग्रेस के पास है।
कौन होगा इस बार उम्मीदवार?
अजमेर लोकसभा से फिलहाल भागीरथ चौधरी सांसद हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में अजमेर संसदीय क्षेत्र में कुल 1876346 मतदाता थे। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भागीरथ चौधरी जीते और सांसद बने। उन्हें कुल 815076 वोट मिले वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार रिजु झुनझुनवाला कुल 398652 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
अजमेर लोकसभा सीट | |
1. Party | प्रत्याशी का नाम |
बीजेपी | भागीरथ चौधरी |
कांग्रेस | रामचंद्र चौधरी |
अन्य | अभी घोषणा नहीं हुई है |
क्या हैं जातिगत समीकरण?
अजमेर लोकसभा सामान्य श्रेणी की सीट है। अजमेर संसदीय सीट पर एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 363,121 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 19.5% है। जातिगत तादाद की बात करें तो एसटी मतदाता लगभग 55,865 हैं जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 3% हैं। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 163,159 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 8.8% है। ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 1,234,611 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 66.3% है। शहरी मतदाता लगभग 627,547 हैं जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 33.7% है।