Lok Sabha Elections ABP-CVoter Exit Poll Results 2019: 17वीं लोकसभा के गठन के लिए सात चरणों में चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसके नतीजे अब 23 मई को आएंगे लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। एबीपी न्यूज  के आंकड़े के मुताबिक 542 सीट  के एक्जिट पोल में एनडीए को 277  और कांग्रेस को 130 और  अन्य को 135 सीट मिलती नजर आ रही है।इससे पहले एनडीए को एबीपी न्यूज के एक्जिट पोल में एनडीए को 267 सीट ही मिलने का अनुमान लगाया गया था।  बंगाल में बीजेपी को 16 सीट मिल रही है बीजेपी को ,ममता की पार्टी टीएमसी को 24 सीट और कांग्रेस को दो सीटें मिल रही हैं। जबकि लेफ्ट का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है।

एबीपी न्यूज द्वारा जारी किए गए एक्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक भाजपा को उत्तर प्रदेश में खासा नुकसान होता दिख रहा है। यहां महागठबंधन के सामने बीजेपी हारती नजर आ रही है। 80 सीट में सिर्फ भाजपा को 22 सीट मिल रही है।कांग्रेस को दो सीट और महागठबंधन को 56 सीट मिल रही है। 2014 में बीजेपी को 71 सीट मिली  थी और एनडीए को 73 सीट मिली थी। दिल्ली में भाजपा को 5 सीट कांग्रेस को एक सीट और आप को एक सीट मिल रही है। बीजेपी को ओडिशा में 9 सीट मिल रही है।जबकि बीजेडी को 12 सीटें मिलने के आसार हैं। यहां कुल 21 सीटें हैं।

हरियाणा की 10 सीटों पर सात भाजपा को मिल रही है जबिक कांग्रेस को 3 सीट मिल ही है जबकि अन्य को शून्य सीट मिल रही है।

हिमाचल प्रदेश की चार सीट पर भाजपा को चारो सीट मिलती नजर आ रही है जबकि कांग्रेस को शून्य सीट मिल रही है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।पीडीपी को 2 सीट , एनसीपी को 2 और बीजेपी को भी दो सीट मिलती नजर आ रही है।छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 6 सीटें भाजपा को और 5 सीट कांग्रेस के खाते में जा रही है। मध्य प्रदेश में  भाजपा को 24 सीट और कांग्रेस को 5 सीट।

 बिहार में एनडीए को 40 सीटों में से 34 सीटें मिल रही है। जबकि यूपीए को 6 सीट ही मिल रही है। बिहार से बीजेपी के लिए राहत की खबर है। राजस्थान में 25 सीट में  से 19 सीट बीजेपी के खाते में 6 सीट कांग्रेस के खाते में , मतलब बीजेपी को 6 सीट का नुकसान हुआ है। बीजेपी को मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 24 सीटों पर विजय मिल रही रही है, वहीं कांग्रेस को पांच सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

 

आंध्र की 25 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस को एक भी सीट मिलती नजर नहीं आ रही है। वहीं अन्य को 25 सीट मिल रही है। तेलंगाना में बीजेपी को शून्य सीट और कांग्रेस को एक और अन्य को 16।  केरल  में कांग्रेस को 15 सीट  और बीजेपी को एक  सीट मिल रही है।

लोकसभा चुनाव में गुजरात में बीजेपी को  26 सीटों में से 24 सीटें मिल रही है। दो सीट का नुकसान  होता दिख रहा है , कांग्रेस को दो सीट मिल रही है जबकि अन्य को शून्य सीटें मिल रही है। महाराष्ट्र में 48 सीटों में बीजेपी शिवसेना को  34 सीट जबकि यूपीए को 14 सीट वहीं अन्य को शून्य सीट मिलती नजर आ रही है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को उत्तराखंड</strong> में चार सीट मिल सकती है जबकि एक सीट कांग्रेस को मिलेगी। भाजपा को फिलहाल के मुताबिक सीट कम होने के चलते बीजेपी को अन्य साथियों की जरूरत पड़ सकती है।26 में से 18 सीटें महागठबंधन को जबकि भाजपा को 8 सीट मिल रही है। पूर्वांचल में कांग्रेस का खाता नहीं खुल रहा है। पूर्वांचल में एसपी बीएसपी भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। हालांकि यह एक्जिट पोल है नतीजे 23 मई को आएंगे।

बता दें कि पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रसारित ओपिनियन पोल में एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे में 543 सीटों में से एनडीए को 267, यूपीए को 142 और अन्य को 134 सीटें मिलती हुई बताई गई थीं। बहुमत के जादूई आंकड़े 272 से एनडीए को मात्र पांच सीटें कम मिलती बताई गईं थी। हालांकि, इसी एजेंसी के सर्वे में जनवरी 2019 में एनडीए को 233, यूपीए को 167 और अन्य के खाते में 143 सीटें जाती हुई बताई गईं थी। एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे में कहा गया था कि पंजाब में कांग्रेस को बड़ा फायदा हो सकता है। यहां की कुल 13 लोकसभा सीटों में से 12 पर कांग्रेस जीत सकती है, जबकि सिर्फ एक सीट पर एनडीए की सीट हो सकती है।

बीजेपी ने पंजाब में फिल्म अभिनेता सन्नी देओल पर बड़ा दांव खेला है। उन्हें गुरुदासपुर से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर भाजपा के विनोद खन्ना जीतते रहे हैं लेकिन उनके निधन के बाद हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

Live Blog

21:12 (IST)19 May 2019
एबीपी के एक्जिट पोल में भी बीजेपी को बहुमत

एबीपी न्यूज  के आंकड़े के मुताबिक 542 सीट  के एक्जिट पोल में एनडीए को 277  और कांग्रेस को 130 और  अन्य को 135 सीट मिलती नजर आ रही है।इससे पहले एनडीए को एबीपी न्यूज के एक्जिट पोल में एनडीए को 267 सीट ही मिलने का अनुमान लगाया गया था।

20:11 (IST)19 May 2019
ओडिशा में भाजपा को नौ सीटें

बीजेपी को ओडिशा में 9 सीट मिल रही है।जबकि बीजेडी को 12 सीटें मिलने के आसार हैं। यहां कुल 21 सीटें हैं।

19:56 (IST)19 May 2019
हिमाचल में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

हिमाचल प्रदेश की चार सीट पर भाजपा को चारो सीट मिलती नजर आ रही है जबकि कांग्रेस को शून्य सीट मिल रही है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।पीडीपी को 2 सीट , एनसीपी को 2 और बीजेपी को भी दो सीट मिलती नजर आ रही है।

19:53 (IST)19 May 2019
हरियाणा में बीजेपी की बल्ले-बल्ले

हरियाणा की 10 सीटों पर सात भाजपा को मिल रही है जबिक कांग्रेस को 3 सीट मिल ही है जबकि अन्य को शून्य सीट मिल रही है।

19:47 (IST)19 May 2019
बंगाल में बीजेपी को बड़ा फायदा

बंगाल में बीजेपी को 16 सीट मिल रही है बीजेपी को ,ममता की पार्टी टीएमसी को 24 सीट और कांग्रेस को दो सीटें मिल रही हैं। जबकि लेफ्ट का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है।

19:44 (IST)19 May 2019
तेलंगाना और अन्य दक्षिण राज्यों में बीजेपी का फ्लाफ शो

आंध्र की 25 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस को एक भी सीट मिलती नजर नहीं आ रही है। वहीं अन्य को 25 सीट मिल रही है। तेलंगाना में बीजेपी को शून्य सीट और कांग्रेस को एक और अन्य को 16 ।  केरल  में कांग्रेस को 15 सीट  और बीजेपी को एक  सीट मिल रही है।

19:32 (IST)19 May 2019
बिहार में बीजेपी को बढ़त

बिहार में एनडीए को 40 सीटों में से 34 सीटें मिल रही है। जबकि यूपीए को 6 सीट ही मिल रही है। बिहार से बीजेपी के लिए राहत की खबर है।

19:19 (IST)19 May 2019
राजस्थान में बीजेपी को 6 सीट का नुकसान

राजस्थान में 25 सीट में  से 19 सीट बीजेपी के खाते में 6 सीट कांग्रेस के खाते में , मतलब बीजेपी को 6 सीट का नुकसान हुआ है।

19:15 (IST)19 May 2019
मध्य प्रदेश की 29 सीट

बीजेपी को मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 24 सीटों पर विजय मिल रही रही है, वहीं कांग्रेस को पांच सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

19:11 (IST)19 May 2019
गुजरात में बीजेपी को हल्का नुकसान

लोकसभा चुनाव में गुजरात में बीजेपी को  26 सीटों में से 24 सीटें मिल रही है। दो सीट का नुकसान  होता दिख रहा है , कांग्रेस को दो सीट मिल रही है जबकि अन्य को शून्य सीटें मिल रही है।

19:02 (IST)19 May 2019
महाराष्ट्र में यूपीए को फायदा

महाराष्ट्र में 48 सीटों में बीजेपी शिवसेना को  34 सीट जबकि यूपीए को 14 सीट वहीं अन्य को शून्य सीट मिलती नजर आ रही है।

19:00 (IST)19 May 2019
उत्तराखंड में बीजेपी को 4 सीट

सर्वे के मुताबिक बीजेपी को उत्तराखंड में चार सीट मिल सकती है जबकि एक सीट कांग्रेस को मिलेगी। भाजपा को फिलहाल के मुताबिक सीट कम होने के चलते बीजेपी को अन्य साथियों की जरूरत पड़ सकती है।

18:53 (IST)19 May 2019
उत्तर प्रदेश में बीजेपी का सूपड़ा साफ

एबीपी न्यूज के सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है । 80 सीट में सिर्फ भाजपा को 22 सीट मिल रही है।कांग्रेस को दो सीट और महागठबंधन को 56 सीट मिल रही है। 2014 में बीजेपी को 71 सीट मिली  थी और एनडीए को 73 सीट मिली थी।

18:48 (IST)19 May 2019
पूर्वांचल में बीजेपी को सिर्फ 8 सीट

26 में से 18 सीटें महागठबंधन को जबकि भाजपा को 8 सीट मिल रही है। पूर्वांचल में कांग्रेस का खाता नहीं खुल रहा है। पूर्वांचल में एसपी बीएसपी भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। हालांकि यह एक्जिट पोल है नतीजे 23 मई को आएंगे।

18:44 (IST)19 May 2019
बुंदेलखंड में भी भाजपा सिमट रही

एबीपी न्यूज रे सर्वे के मुताबिक बुंदेलखंड में भी बीजेपी को भारी नुकसान हो रहा है। 4 में से गठबंधन को 3 सीट महागठबंधन को मिल रही है। जबिक भाजपा को सिर्फ एक सीट मिल रही है।

18:38 (IST)19 May 2019
अवध क्षेत्र में भाजपा को तगड़ा झटका

अवध क्षेत्र में  महागठबंधन को 14 सीटें भाजपा को सात सीटें काग्रेंस को दो सीट मिल रही है। 23 सीटों के क्षेत्र में  भाजपा को यहां भी नुकसान होता नजर आ रहा है।

18:33 (IST)19 May 2019
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को 6 सीटें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 सीटों का लेखाजोखा , महागठबंधन  को 21 सीटें जबकि भाजपा को 6 सीट मिल रही है जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल रही है। 2014 में भाजपा को 24 सीट मिली थी। भाजपा की नैय्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डूबते नजर आ रही है। 

18:03 (IST)19 May 2019
ज्यादातर चुनाव एक्सपर्ट्स की राय में एनडीए आगे

ज्यादातर चुनाव एक्सपर्ट्स की राय में एनडीए ही रुझानों में आगे है।  बता दें कि पांच बजे तक आखिरी चरण में 53.03% मतदान हुआ है। बिहार  में 46.75%, हिमाचल प्रदेश में 57.43%, मध्य प्रदेश  में 59.75%, पंजाब  में 50.49%, उत्तर प्रदेश में 47.21%, पश्चिम बंगाल में 64.87%, झारखंड  में 66.64%, चंडीगढ़  में 51.18% मतदान हुए हैं। 

17:55 (IST)19 May 2019
आधे घंटे में जारी होंगे आंकड़े

सातवें यानी अखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया है। ऐसे में एबीपी न्यूज और अन्य चैनल एक्जिट पोल जारी करेगा।  23 मई को आने वाले परिणाम से पहले इन रुझानों में जानिए किसको कितनी सीटें मिलने के  अनुमान हैं।