Firozabad UP Lok Sabha Election Results 2019 Updates: समाजवादी पार्टी का गढ़ बन चुकी फिरोजाबाद सीट में बीजेपी आखिरकार सेंध लगाने  में कामयाब रही। चाचा शिवपाल और भतीजे अक्षय यादव की जंग का फायदा उठाते हुए बीजेपी ने इस सीट को भी अपने खाते में डाल लिया। यहां से बीजेपी के चंद्र सेन जादौन ने 28,781 वोटों से जीत दर्ज की। जादौन को कुल 495819 वोट मिले, जबकि अक्षय यादव 467038 मत ही पा सके। वहीं, चाचा शिवपाल यादव तीसरे नंबर पर रहे। उनके पक्ष में 91869 वोट डाले गए। समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ फिरोजाबाद (Firozabad) में इस बार यादव परिवार के बीच ही जंग छिड़ी थी। सपा की तरफ से अक्षय यादव मैदान में थे तो अखिलेश का साथ छोड़कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले चाचा शिवपाल यादव खुद यहां से ताल ठोंक रहे थे। ऐसे में जाट और मुस्लिम वोटर्स के वर्चस्व वाली यह सीट एक बार फिर चर्चा में थी। यहां के सबसे तेज Result चेक करने के लिए Election Commission की आधिकारिक वेबसाइट्स eciresults.nic.in या ceouttarpradesh.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

Lok Sabha Election Results 2019: Check Here

2014 में भी मारी थी बाजी: बता दें कि Firozabad इस सीट पर 2009 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के राजबब्बर ने जीत हासिल की थी जबकि 2014 में समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव यहां से बड़ी मार्जिन से जीतकर आए थे। लेकिन इस बार उनका मुकाबला अपने चाचा शिवपाल यादव से है। एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक यहां चाचा भारी पड़ते दिख रहे हैं। इस बार यहां 59 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।

Live Blog

फिरोजाबाद (Firozabad) लोकसभा सीट के Updates: एक क्लिक में पाएं ताजा जानकारी

Highlights

    19:45 (IST)23 May 2019
    फिरोजाबाद: अक्षय यादव ने स्वीकार की हार, सैफई के लिए रवाना

    UttarPradesh.ORG News के मुताबिक गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव ने हार को किया स्वीकार, समर्थकों के साथ अक्षय यादव मतगणना स्थल से सैफई के लिए रवाना।

    19:20 (IST)23 May 2019
    फिरोजाबाद में बीजेपी आगे, चाचा-भतीजा दोनों हुए पीछे

    यूपी के फिरोजाबाद में बीजेपी के चंद्रसेन जादौन सपा के अक्षय यादव से करीब 10 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि शिवपाल यादव तीसरे नंबर चले गए हैं।

    18:28 (IST)23 May 2019
    फिरोजाबाद: 18वे राउंड में अक्षय यादव 1625 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर भाजपा

    बता दें कि फिरोजाबाद में 18वे राउंड में गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव 1625 वोटों से भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।

    17:30 (IST)23 May 2019
    फिरोजाबाद में सपा और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर, शिवपाल यादव चौथे नंबर पर फिसले

    फिरोजाबाद में सपा के अक्षय यादव आगे चल रहे हैं। बीजेपी के जादौन दूसरे नंबर पर हैं जबकि शिवपाल यादव चौथे नंबर फिसल गएं हैं।

    13:50 (IST)23 May 2019
    फिरोजाबाद में अक्षय यादव आगे, बीजेपी दूसरे तो शिवपाल तीसरे नंबर पर खिसके

    फिरोजाबाद में सपा के अक्षय यादव आगे चल रहे हैं। जबकि बीजेपी जादौन दूसरे और शिवपाल यादव तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

    12:28 (IST)23 May 2019
    फिरोजाबाद में चाचा-भतीजा दोनों पीछे, बीजेपी के जादौन करीब 1० हजार वोटों से आगे

    यूपी की प्रमुख सीटों में से एक फिरोजाबाद लोकसभा सीट से शिवपाल यादव पीछे चल रहे हैं। शिवपाल को 9425 वोट, जबकि भतीजे अक्षय यादव भी 12 हज़ार वोटों से पीछे चल रहे हैं। फिलहाल बीजेपी के चंद्रसेन जादौन यहां सबसे आगे चल रहे हैं।

    11:18 (IST)23 May 2019
    बहराइच: बीजेपी प्रत्याशी ने गठबंधन प्रत्याशी को पछाड़ा

    बता दें कि बहराइच से अक्षयबर लाल गौड़ बीजेपी के 231114
    और गठबंधन के शब्बीर बाल्मीकी 181704 जबकि सावित्री बाई फुले कांग्रेस 19249 मतों से आगे हैं।

    10:30 (IST)23 May 2019
    फिरोजाबाद: भतीजे अक्षय से पिछड़े चाचा शिवपाल यादव

    फिरोजाबाद में शिवपाल यादव के तीसरे नम्बर पर जाने की खबर है। यहां मौजूदा सांसद अक्षय यादव आगे चल रहे हैं।

    10:19 (IST)23 May 2019
    मैनपुरी: मुलायम सिंह यादव 7000 वोटों से आगे

    मैनपुरी से सपा-बसपा गठबन्धन प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव 7000 वोटों से, भाजपा- प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य से आगे चल रहे।

    09:53 (IST)23 May 2019
    बदांयू: सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव पीछे

    बदांयू से सपा नेता धर्मेंद्र यादव पीछे चल रहे हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में जीते थे।

    07:06 (IST)23 May 2019
    फिरोजाबाद: चाचा-भतीजे के बीच है जंग, बीजेपी भी है तैयार

    फिरोजाबाद सीट पर चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अक्षय यादव के बीच मुकाबला है। यहां से इस बार कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से चंद्रसेन जादौन मैदान में है। जादौन ने इस बार जीत की भरसक कोशिश की है।

    Firozabad UP Election Results 2019 Updates: उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद सीट प्रदेश की हॉट सीटों में से एक है। यहां यादव परिवार के बीच कड़ा मुकाबला है। जिसमें बीजेपी भी चुनाव जीतने की जुगत में है। यहां से कुल 6 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।