पुस्तक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विश्व पुस्तक मेला 2026 (World Book Fair 2026) का आयोजन इस बार 10 जनवरी से नई दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में किया जा रहा है। खास बात यह है कि पहली बार मेले में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। अब पाठकों को किताबों की दुनिया में प्रवेश के लिए कोई टिकट नहीं खरीदनी होगी।

9 दिनों तक चलेगा भव्य आयोजन

यह पुस्तक मेला 10 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक चलेगा। भारतीय पुस्तक न्यास (NBT) और फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स (FIP) के सहयोग से आयोजित यह मेला अब तक का सबसे बड़ा संस्करण माना जा रहा है।

30 देशों की भागीदारी, स्पेन फोकस कंट्री

वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में 30 देश हिस्सा ले रहे हैं, जबकि कतर को गेस्ट ऑफ ऑनर का दर्जा दिया गया है। वहीं स्पेन को फोकस कंट्री बनाया गया है, जहां उसकी साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

3000 से अधिक स्टॉल, 1000 प्रकाशक

मेले में लगभग 3000 स्टॉल लगाए जाएंगे और 1000 से ज्यादा प्रकाशक अपनी किताबें प्रस्तुत करेंगे। हिंदी, अंग्रेज़ी समेत विभिन्न भारतीय भाषाओं की पुस्तकों की बड़ी रेंज यहां उपलब्ध रहेगी।

तीनों सेनाओं की होगी विशेष मौजूदगी

इस बार मेले की थीम सेना के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी है, जिसके चलते थल सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुख भी मेले में शिरकत करेंगे। इसके अलावा 50 से अधिक विदेशी दूतावासों के प्रतिनिधियों के आने की भी संभावना है।

लेखक, सेमिनार और बच्चों के लिए खास कार्यक्रम

World Book Fair 2026 में:

प्रसिद्ध लेखकों से संवाद

साहित्यिक सेमिनार

बुक लॉन्च

बच्चों के लिए बाल साहित्य और गतिविधियां

युवा लेखकों के लिए वर्कशॉप

जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बुक फेयर 2026 में मेट्रो से कैसे पहुंचे?

स्थान: भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली</p>

निकटतम मेट्रो स्टेशन: सुप्रीम कोर्ट / प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन

प्रवेश: पूरी तरह निःशुल्क

क्यों खास है World Book Fair 2026?

पहली बार फ्री एंट्री

अब तक का सबसे बड़ा आयोजन

अंतरराष्ट्रीय सहभागिता

डिजिटल और ई-बुक सेक्शन

छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों का विशाल संग्रह

Jansatta Education Expert Conclusion

अगर आप किताबों से प्यार करते हैं या अपने बच्चों में पढ़ने की आदत डालना चाहते हैं, तो World Book Fair 2026 आपके लिए सुनहरा मौका है। 10 जनवरी से शुरू हो रहे इस मेले में एक बार जरूर जाएं।