पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने गैर-शैक्षणिक (Non-Teaching) स्टाफ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती ग्रुप C (क्लर्क) और ग्रुप D पदों पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 03 नवंबर 2025 से 03 दिसंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक) आधिकारिक वेबसाइट http://www.westbengalssc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
WBSSC Non Teaching Recruitment 2025: रिक्तियों का विवरण
| प्रक्रिया | विवरण |
| भर्ती संस्था | पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन |
| भर्ती का नाम | WBSSC ग्रुप C (क्लर्क) और ग्रुप D भर्ती 2025 |
| कुल रिक्तियों की संख्या | 8,477 |
| ग्रुप C (क्लर्क) पदों की संख्या | 2,989 |
| ग्रुप D पदों की संख्या | 5,488 |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 03 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 03 दिसंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | westbengalssc.com |
WBSSC Group C and D Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
ग्रुप C (क्लर्क) उम्मीदवार को माध्यमिक (10वीं) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। जबकि ग्रुप D पदों के लिए उम्मीदवारों का कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
WBSSC Non Teaching Recruitment 2025: आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 के अनुसार अनुसार, न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयोग द्वारा इस भर्ती के लिए SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 8 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।
WBSSC Group C and D Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
गैर-शैक्षणिक (Non-Teaching) स्टाफ ग्रुप सी और डी में आवेदन करने के लिए लगने वाले आवेदन शुल्क की जानकारी इस प्रकार है।
वर्ग ग्रुप C ग्रुप D
सामान्य/OBC/EWS ₹400 ₹400
SC/ST/PH ₹150 ₹150
WBSSC Non Teaching Recruitment 2025: कैसे और कहां करना है आवेदन ?
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट http://www.westbengalssc.com पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध “WBSSC Group C & D Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. आवश्यक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 4. आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 5. आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले WBSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना (Notification PDF) को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि किसी त्रुटि से बचा जा सके।
Direct Link to Apply for WBSSC Group C and D Recruitment 2025
