WBBSE West Bengal Board Class 10th Result 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत 10वीं का एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। WBBSE बोर्ड ने ऐलान किया है कि 10वीं के परिणाम 2 मई को सुबह 9 बजे प्रेंस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे। इसकी अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष और बोर्ड की एडहॉक कमिटी करेगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट result.wbbsedata.com से भी अपना परिणाम देख सकेंगे।

छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके बंगाल बोर्ड के 10वीं के नतजे देख सकेंगे। इसके अलावा भविष्य के लिहाज से छात्रों को मार्कशीट भी डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। जानकारी के मुताबिक WBBSE माध्यमिक कक्षा 10वीं के परिणाम लिंक सुबह 9:45 बजे से सक्रिय हो जाएंगे। पश्चिम बंगाल के स्कूलों को 2 मई को सुबह 10 बजे से बोर्ड के अपने संबंधित कैंप कार्यालयों से कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र मिलेंगे।

UP Board 10th 12th Result 2025: Check Direct Link Here | UP Board 10th Results Toppers List

WBBSE Class 10th Results 2025: कितने बजे एक्टिव होगा लिंक?

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बताया है कि 10वीं के नतीजे 2 मई को सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट लिंक सुबह 9:45 बजे से एक्टिव हो जाएगा। जिन छात्रों को किसी विषय में कम्पार्टमेंट है, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं, जिसकी तिथि और शेड्यूल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किया जाएगा।

UP Board 10th Result 2025: Direct Link

फरवरी में हुई पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं की परीक्षा

बता दें कि पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड की सैद्धांतिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 22 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गईं, जिसमें शारीरिक शिक्षा और सामाजिक सेवा के साथ-साथ कार्य शिक्षा से संबंधित मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल, 2025 तक जारी रहा था। परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10:45 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गईं थीं।

UP Board 10th Result 2025: Direct Link | UP Board 12th Inter Result 2025: Check Direct Link Here

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या काफी ज़्यादा रही। 9,84,753 उम्मीदवारों में से 5,55,950 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं, जो राज्य में लड़कियों की शिक्षा की उच्च दर को दर्शाता है।