WB Madhyamik 10th Result 2024, West Bengal 10th Result 2024 Direct Link at wbresults.nic.in, wbbse.org: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) कल यानी 2 मई को 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। इन परिणामों को सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा।

WB Madhyamik 10th Result 2024 Direct Link LIVE: Check Here

वेस्ट बंगाल बोर्ड रिजल्ट (West Bengal Board Result) जारी होने के तुरंत बाद WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.wbbse.wb.gov.in पर नतीजों का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र, अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम जांच सकते हैं।

WB Madhyamik 10th Result 2024 LIVE | WBBSE 10th Result Link

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना (West Bengal Board Result notification) में दी गई जानकारी के अनुसार, डब्ल्यूबीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम (WBBSE class 10 Result) घोषित करने के लिए सुबह 9 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा।

West Bengal 10th Result 2024 Today: Download Marksheet from Direct Link

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में WBBSE नतीजों के साथ अन्य महत्वपूर्ण विवरणों जैसे बोर्ड टॉपर्स के नाम और उत्तीर्ण प्रतिशत का खुलासा करेगा। बंगाल बोर्ड रिजल्ट 2024 (Bengal Board Result 2024)का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए रिजल्ट जारी होने से लेकर नतीजों का लिंक एक्टिव होने तक की हर छोटी बड़ी LIVE UPDATE

Live Updates
20:35 (IST) 1 May 2024
WBBSE Madhyamik Result 2024 LIVE UPDATE: पिछले साल 86.60 प्रतिशत छातॅ हुए उत्तीर्ण

लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.59 प्रतिशत था, जबकि 85 प्रतिशत महिला छात्रों ने मध्यमा परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इस वर्ष कुल मिलाकर 86.60 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया।

परीक्षा राज्य भर के 2,675 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। छात्रों के पास अपनी उत्तर पुस्तिकाओं और ओएमआर शीट की फोटोकॉपी का अनुरोध करने का विकल्प भी होगा।

20:31 (IST) 1 May 2024
WBBSE Madhyamik Result 2024 LIVE UPDATE: पिछले साल 10वीं में देवदत्त माझी ने किया था टॉप

2023 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.15 प्रतिशत था। पिछले साल देवदत्त माझी पश्चिम बंगाल माध्यमिक टॉपर हैं। कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए कुल 6,98,628 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। माध्यमिक कक्षा 10वीं की परीक्षा 2022 में लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया था।

20:22 (IST) 1 May 2024
WBBSE Madhyamik Result 2024 LIVE UPDATE: ऑनलाइन कब कहां और कैसे देखें 10वीं परिणाम 2024

एक बार परिणाम जारी होने के बाद छात्र डब्ल्यूबी बोर्ड परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट्स wbbse.wb.gov.in पर देख सकते हैं। स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को होम पेज पर उपलब्ध लिंक “एग्जाम रिजल्ट” पर क्लिक करना होगा और फिर “सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा 2024” का सेलेक्ट करना होगा।

19:03 (IST) 1 May 2024
WBBSE Madhyamik Result 2024 LIVE UPDATE: दो फरवरी से 12 फरवरी तक हुई थीं परीक्षाएं

पश्चिम बंगाल माध्यमकि रिजल्ट डब्ल्यूबी बोर्ड ने 2 फरवरी और 12 फरवरी, 2024 को कक्षा 10 की परीक्षाएं आयोजित कीं थी। जो सुबह की पाली में 11:45 बजे से दोपहर 3 बजे तक और 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक पेपर मोड में आयोजित की गईं थीं।

18:44 (IST) 1 May 2024
WBBSE Madhyamik Result 2024 LIVE UPDATE: पश्चिम बंगाल रिजल्ट, कहां चेक करें परिणाम

परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही टॉपर्स के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम देख सकते हैं।

18:03 (IST) 1 May 2024
WBBSE Madhyamik Result 2024 LIVE UPDATE: कैसे डाउनलोड करें जीएसईबी एचएससी परिणाम की मार्कशीट

जीएसईबी एचएससी परिणाम 2024: कैसे डाउनलोड करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं

अब होमपेज पर, जीएसईबी एचएससी विज्ञान परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें

अब अपना सीट नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें

परिणाम चेक करें और इसे डाउनलोड करें

भविष्य के संदर्भों के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें

17:20 (IST) 1 May 2024
WBBSE Madhyamik Result 2024 LIVE UPDATE: कल 9 बजे जारी होगा पश्चिम बंगाल 10वीं का परिणाम

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (डब्ल्यूबीबीएसई) कल सुबह 9 बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित करेगा।

15:49 (IST) 1 May 2024
WBBSE Madhyamik Result 2024 LIVE UPDATE: कहां और कैसे देख सकते हैं बंगाल बोर्ड माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट ?

पश्चिम बंगाल माध्यमकि रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: पश्चिम बंगाल परिणाम 2024 को छात्र रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके, आधिकारिक वेबसाइट- wbresults.nic.in, wbbse.org पर देख सकते हैं। इसके अलावा एसएमएस और ऐप सुविधा का उपयोग करके भी अपना डब्ल्यूबी 10वीं परिणाम 2024 तक पहुंच सकते हैं।

14:47 (IST) 1 May 2024
WBBSE Madhyamik Result 2024 LIVE UPDATE: 8 मई को जारी होगा 12वीं का रिजल्ट

पश्चिम बंगाल माध्यमकि रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं के नतीजों का ऐलान 8 मई 2024 को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। 12वीं बोर्ड की तीनों स्ट्रीम के नतीजों को एक साथ जारी किया जाएगा और नतीजों के साथ टॉपर्स की डिटेल, स्ट्रीम वाई पासिंग पर्संटेज, लड़कों का पासिंग पर्संटेज, लड़कियों का पासिंग पर्संटेज की जानकारी को भी साझा किया जाएगा।

13:47 (IST) 1 May 2024
WBBSE Madhyamik Result 2024 LIVE UPDATE: नतीजों के साथ जारी होगी ये जानकारी

पश्चिम बंगाल माध्यमकि रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: वेस्ट बंगाल माध्यमिक बोर्ड रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया जाएगा। इस दौरान नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम, रैंक, जिलेवार प्रदर्शन और पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी।

12:56 (IST) 1 May 2024
WBBSE Madhyamik Result 2024 LIVE UPDATE: वेस्ट बंगाल मध्यमा परीक्षा 2024 में कितने छात्र हुए शामिल ?

पश्चिम बंगाल बोर्ड मध्यमा परीक्षा 2024 में इस साल, 9 लाख 23 हजार 045 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई है, जो अब नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। यह मध्यमा परीक्षा 2 से 12 फरवरी तक पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई थी।

12:23 (IST) 1 May 2024
WBBSE Madhyamik Result 2024 LIVE UPDATE: कब जारी होगा बंगाल बोर्ड रिजल्ट 2024 ?

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) 2 मई, 2024 को सुबह 9 बजे ऑनलाइन मोड में 10वीं के नतीजे घोषित करेगा।