नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा हाल ही में JEE Main का रिजल्ट जारी किया गया। इस परीक्षा में कई छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इनमें से टॉप स्कोरर हैं- राजस्थान के साकेत झा, प्रवर कटारिया, दिल्ली के रंजीम प्रबल दास, चंडीगढ़ के गुरमीत सिंह, महाराष्ट्र के सिद्धांत मुखर्जी और गुजरात के अनंत कृष्ण कादंबी। परंतु गोरखपुर के विवेक कुमार गुप्ता ने 99.91 परसेंटाइल ला कर अपने पिता के सपने को पूरा किया है।

विवेक बचपन से ही होशियार छात्र रहे हैं। वे पढ़ाई-लिखाई के मामले में हमेशा से गंभीर रहे हैं। विवेक के 10वीं क्लास में 96.6 प्रतिशत नंबर आए थे उसके बाद से ही उनके पिता ने उन्हें इंजीनियर बनाने की ठान ली थी।

विवेक कुमार के पिता विजय गुप्ता गोरखपुर के बशारतपुर में किराये के मकान में रहते हैं। वे मूल से बिहार के रहने वाले हैं। परंतु वे बशारतपुर में चाट का ठेला लगाते हैं। इस चाट के ठेले से हुई आमदनी से ही उनका घर का खर्च चलता है। इस बीच लॉकडाउन में उनका यह धंधा भी बंद हो गया था। इसके बाद उनके पिता को इसके लिए कर्ज भी लेना पड़ा।

उन्होंने आर्थिक तंगी के बीच भी विवेक की पढ़ाई को जारी रखा। विवेक IIT में पढ़ना चाहते हैं। इसके लिए वे अब जेईई एडवांस की तैयारी कर रहा है। विवेक ने अपनी इस सफलता श्रेय अपने परिवार को दिया जो उनके साथ हर परिस्थितियों मे खड़ा रहा।