हर साल गणेश चतुर्थी, दुर्गापूजा या अन्य धार्मिक आयोजनों के बाद खबरों में एक पंक्ति बार-बार सुनाई देती है- गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, मूर्ति विसर्जन के दौरान झीलों और नदियों में भीड़ उमड़ पड़ी। यह शब्द धार्मिक और सांस्कृतिक संदर्भों में खूब प्रयोग होता है, लेकिन इसके सही अर्थ और भाव को लेकर बहुत से लोगों के मन में स्पष्टता नहीं होती।

सही हिंदी: जानिए ‘जीर्ण-शीर्ण’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण

जनसत्ता.कॉम की ‘सही हिंदी’ मुहिम का उद्देश्य ऐसे ही शब्दों को सामने लाना है, जिनका प्रयोग हम दैनिक जीवन में करते हैं, लेकिन उनके अर्थ और सही प्रयोग को लेकर भ्रम बना रहता है। आज की कड़ी का शब्द ‘विसर्जन’ है।

शब्द-व्युत्पत्ति

  • ‘विसर्जन’ शब्द संस्कृत मूल का है। यह उपसर्ग से बना हुआ शब्द है।
  • वि: उपसर्ग, जिसका अर्थ- विशेष रूप से।
  • सर्जन: छोड़ना, प्रवाहित करना, त्याग करना।
  • वि + सर्जन: विसर्जन। अर्थात: किसी वस्तु को विधिपूर्वक छोड़ देना या प्रवाहित कर देना।

सही हिंदी: जानिए ‘लास’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण

अर्थ

  • ‘विसर्जन’ का अर्थ किसी मूर्ति, वस्तु या तत्व को विधिपूर्वक जल में प्रवाहित करना या त्याग देना है।
  • यह शब्द विशेष रूप से धार्मिक अनुष्ठानों, मूर्ति-पूजन के समापन, सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है।

सही हिंदी: जानिए ‘हतोत्साहित’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, संधि-विच्छेद, व्युत्पत्ति और उदाहरण

सही प्रयोग

  • नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
  • दुर्गा पूजा के बाद परंपरानुसार मूर्तियों का विसर्जन हुआ।
  • प्रशासन ने विसर्जन के लिए विशेष घाट बनाए हैं।

सही हिंदी: जानिए अभिनंदन’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण

  • कई बार ‘विसर्जन’ के स्थान पर ‘डुबोना’ या ‘फेंकना’ जैसे शब्द प्रयोग कर दिए जाते हैं, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक भाव की गरिमा कम हो जाती है।
  • जैसे: मूर्ति को नदी में फेंक दिया गया। प्रतिमा को नदी में डुबो दिया गया।
  • इसका सही प्रयोग होगा: प्रतिमा का विधिपूर्वक विसर्जन किया गया। मूर्ति का परंपरागत ढंग से विसर्जन हुआ।

सही हिंदी: जानिए ‘उज्ज्वल’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण

विसर्जन और त्याग में अंतर

  • विसर्जन: विधिपूर्वक, धार्मिक या सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार छोड़ना।
  • त्याग: सामान्य रूप से छोड़ देना या परित्याग करना।
  • विसर्जन में आस्था और परंपरा का भाव निहित होता है।

सही हिंदी: जानिए ‘निर्विवाद’ का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण

अभिप्राय

‘विसर्जन’ हिंदी का एक सांस्कृतिक और भावनात्मक शब्द है, जो आस्था, परंपरा और समापन की भावना को व्यक्त करता है। ‘सही हिंदी’ का उद्देश्य यही है कि शब्दों का प्रयोग केवल सही ढंग से ही नहीं, बल्कि उनके भाव और सांस्कृतिक संदर्भ को समझते हुए किया जाए।

सही हिंदी: जानिए ‘सहचर’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण