UPSC NDA, NA 2 Notification 2024 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए (नेशनल डिफेंस अकेडमी) और एनए 2 (नौसेना अकेडमी प्रवेश) परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बुधवार को इस भर्ती से जुड़ी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड कर दी गई। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसी वेबसाइट पर जाकर OTR प्रक्रिया के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज (15 अप्रैल 2024) से ही हो गई है।
4 जून है आवेदन की लास्ट डेट
इस साल दूसरे सत्र में एनडीए ने 370 उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन दिया, जबकि नौसेना अकादमी (एनए) ने 34 उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन दिया। यूपीएससी की ओर से कुल मिलाकर 404 भर्तियां निकली हैं। ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से ही शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 4 जून है।
कैसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर ही कैंडिडेट्स को इस नोटिफिकेशन का लिंक फ्लैश होता नजर आ जाएगा। उस पर जब क्लिक करेंगे तो आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्रोसेस को पूरा करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर या फिर ओटीआर आईडी के द्वारा लॉग इन करना होगा।
फिर आप नोटिफिकेशन को अंग्रेजी और हिंदी भाषा में देख और पढ़ सकते हैं। उसके बाद आप आवेदन प्रक्रिया से गुजर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी जानकारी
बता दें कि एनडीए परीक्षा के तहत थल सेना में 208 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 10 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं नेवी में 42 पदों के लिए भर्ती है। इसमें 6 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जबकि वायुसेना में फ्लाइंग श्रेणी में 92 पदों के लिए भर्ती है। इसमें 2 पद महिला उम्मीदवारों के लिए है। वहीं ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निशियन) के लिए 18 पद हैं। इसमें 2 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। ग्राउंड ड्यूटी (गैर तकनीकी) के लिए 10 पद खाली हैं। इसमें 2 पद महिलाओं के लिए हैं। इसके अलावा एनए 2 के लिए 34 पद खाली हैं। इसमें 5 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस पीडीएफ को डाउनलोड करें।