upmsp.edu.in, UP Board Result 2025 Direct Link: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। फरवरी मार्च में हुई परीक्षा के नतीजे बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिलीज कर दिए हैं। छात्र हाईस्कूल और इंटरमीडियट का अपना परिणाम रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे। बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने के साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी रिलीज कर दी है।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा की बात करें तो इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 5437233 छात्रों ने रजिस्टर किया था। इनमें से 5134725 परीक्षार्थी (94.44 फीसदी) उपस्थित और 302508 (5.56 फीसदी) अनुपस्थित रहे। परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच हुई थीं।

UP Board 10th Result 2025: Direct Link | UP Board 10th 12th Result 2025: Check Direct Link Here

इंटर में महक जायसवाल ने किया टॉप

यूपी बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। प्रयागराज की महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज से 12वीं में 97.20 प्रतिशत अंक लाकर पहले स्थान पर आई हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर चार छात्र-छात्राएं हैं। अमरोहा से साक्षी, प्रयागराज से शिवानी सिंह, कौशांबी से अनुष्का सिंह और सुल्तानपुर से आदर्श यादव दूसरे स्थान पर 12वीं की टॉपर बनें हैं। वहीं तीसरे नंबर पर इटावा की मोहिनी ने टॉप किया है।

UP Board High School, Class 10th Results 2025 Direct Link

10वीं के टॉपर्स की लिस्ट

रैंक 1 – यश प्रताप सिंह 97.83 फीसदी
रैंक 2 – अंशी 97.67%
रैंक 2 – अभिषेक कुमार यादव 97.67 %
रैंक 3 – ऋतु गर्ग 97.50%
रैंक 3 – अर्पित वर्मा 97.50 %
रैंक 3 – सिमरन गुप्ता 97.50%

UP Board 12th Results 2025 Out

12वीं के नतीजों में महक जयसवाल ने मारी बाजी

रैंक 1 – महक जयसवाल प्रयागराज 97.20%

रैंक 2 – साक्षी अमरोहा 96.80%

रैंक 2 – आदर्श यादव सुल्तानपुर 96.80%

रैंक 2 – अनुष्का सिंह कौशांबी 96.80%

रैंक 2 – शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%

रैंक 3 – मोहिनी इटावा 96.40%