UPMSP UP Board Result 2025 Date And Time At upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में परिणाम की तारीख सामने आ चुकी है। जिसके अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम कल यानी 25 अप्रैल को जारी किया जा रहा है।
UP BOARD RESULT 2025 DIRECT LINK HERE
यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीखों को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 अप्रैल 25 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जा रहा है। जारी होने के बाद आधिकारिक लिंक upmsp.edu.in एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके अलावा https://www.jansatta.com/education/ और इंडियन एक्सप्रेस के इस डायरेक्ट लिंक पर भी लाइव किया जाएगा।
UP BOARD RESULT 2025 DIRECT LINK HERE
UP Board Result 2025 Live Updates: रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे चेक करें स्टूडेंट्स?
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं व मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
विद्यार्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट से जुड़ा लिंक मिल जाएगा उस पर क्लिक करें।
अब जो पेज खुलेगा वहां अपने क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।