UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 2 नवंबर को यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2024 जारी किए जाने के बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट के लिए जारी इंतजार खत्म होने का संकेत मिल गया है। भर्ती बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है, जिसकी संभावित तारीखें 15 नवंबर से 22 नवंबर हैं। हालांकि बोर्ड ने नतीजों की आधिकारिक तारीखों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है।
UP Police Constable Result 2024 Today LIVE: Check Marks Here
u
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद इस सरकारी नौकरी 2024 की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपने सरकारी रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं। यूपी पुलिस भर्ती 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवार यहां जानें रिजल्ट से लेकर डायरेक्ट लिंक तक सारी महत्वपूर्ण जानकारी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की महत्वपूर्ण तारीखों की डिटेल इस प्रकार है।
अधिसूचना जारी : 23/12/2023
आवेदन शुरू : 27/12/2023
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16/01/2024
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 16/01/2024
दस्तावेज़ अपलोड करने/सुधार करने की अंतिम तिथि : 17-20 जनवरी 2024
परीक्षा तिथि : 17-18 फरवरी 2024 (रद्द)
नई परीक्षा तिथि : 23,24,25 और 30-31 अगस्त 2024
परीक्षा शहर उपलब्ध : 16/08/2024 शाम 05 बजे
प्रवेश पत्र उपलब्ध : परीक्षा से 3 दिन पहले
उत्तर कुंजी उपलब्ध : 11/09/2024
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पिछली बार की कट -ऑफ की डिटेल इस प्रकार है।
सामान्य- 185.34
ओबीसी- 172.32
एससी- 145.39
एसटी- 114.19
अभ्यर्थी को फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इंटरमीडिएट पास होना चाहिए या सरकार द्वारा अनुमोदित कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
श्रेणी- आयु सीमा- छूट
सामान्य (पुरुष)- 18-25- N/A
सामान्य (महिला)- 18-28- N/A
ओबीसी/एससी/एसटी (पुरुष- 18-31- 5 वर्ष
ओबीसी/एससी/एसटी (महिला)- 18-34- 5 वर्ष
सामान्य (अनारक्षित)- 24102 पद
ईडब्ल्यूएस- 6024 पद
ओबीसी- 16264 पद
अनुसूचित जाति- 12650 पद
अनुसूचित जनजाति- 1204 पद
कुल- 60244 पद
यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन (वार्षिक) लगभग 4,20,000/- रुपये से 4,80,000/- रुपये होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के जरिए यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन की जांच कर सकते हैं।
वेतनमान (6वां सीपीसी) -5200- 20,200 रुपये
ग्रेड वेतन- 2000 रुपये
प्रारंभिक मूल वेतन (6वां सीपीसी)- 7200 रुपये
प्रारंभिक मूल वेतन (7वां सीपीसी)- 21,700 रुपये
सकल मासिक वेतन- 30,000- 40,000 रुपये
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 रिजल्ट चेक करने के चरण इस प्रकार हैं: -
1. UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. “UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट” वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या वहां पूछी गई कोई भी जानकारी दर्ज करें।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें और वहां से रिजल्ट डाउनलोड करें।
5. छात्र भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 11 सितंबर, 2024 को यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 जारी की थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 को ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित किया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 को 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जल्द खत्म किया जाएगा और रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले कुछ घंटों में UPPRPB की तरफ से कोई बड़ा अपडेट जारी किया जा सकता है।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी की गई ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है, जिसकी संभावित तारीखें 15 से 22 नवंबर हैं। हालांकि बोर्ड ने तारीखों की जानकारी नहीं दी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणम जारी करेगा। 2 नवंबर को जब बोर्ड ने फाइनल आंसर की जारी की थी तब उस वक्त बोर्ड ने यह कहा था कि परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक परिणाम पीडीएफ में अपने रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा युवक और युवतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में बनाए गए 1,174 केंद्रों पर किया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी - 23, 24 और 25 अगस्त, 2024 को और 30 और 31 अगस्त, 2024 को।
बोर्ड उम्मीदवारों द्वारा सबमिट किए गए फीडबैक की समीक्षा करेगा। अगर यह सही पाया जाता है, तो अंतिम उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा और रिजल्ट तैयार करने में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में, 23, 24 और 25 अगस्त को, लगभग 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। दूसरे चरण - 30 और 31 अगस्त को लगभग 19.26 लाख उम्मीदवारों के उपस्थित होने की उम्मीद थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने से पहले फाइनल आंसर-की 2 नवंबर के दिन जारी कर दिया है, जिसपर आपत्ति उठाने की विंडो 9 नवंबर को बंद कर दी जाएगी।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी की गई ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है, जिसकी संभावित तारीखें 15 से 22 नवंबर हैं। हालांकि बोर्ड ने तारीखों की जानकारी नहीं दी है।