UP Police Constable Sarkari Result 2024 Date and Time LIVE Updates: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार इस सप्ताह किसी भी वक्त खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) आज 16 नवंबर से लेकर 22 नवंबर के बीच किसी भी वक्त इस सरकारी नौकरी 2024 का परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 2 नवंबर को यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2024 जारी कर दी थी, जिस पर आपत्ति उठाने के लिए आपत्ति विंडो 9 नवंबर तक खोली गई थी। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां जानें सरकारी रिजल्ट 2024 जारी होने से लेकर भर्ती प्रक्रिया तक हर चरण की लेटेस्ट जानकारी।
बोर्ड उम्मीदवारों द्वारा सबमिट किए गए फीडबैक की समीक्षा करेगा। अगर यह सही पाया जाता है, तो अंतिम उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा और रिजल्ट तैयार करने में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में, 23, 24 और 25 अगस्त को, लगभग 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। दूसरे चरण – 30 और 31 अगस्त को लगभग 19.26 लाख उम्मीदवारों के उपस्थित होने की उम्मीद थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने से पहले फाइनल आंसर-की 2 नवंबर के दिन जारी कर दिया है, जिसपर आपत्ति उठाने की विंडो 9 नवंबर को बंद कर दी गई है।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी की गई ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है
यूपी पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है, जिसमें पहला लिखित परीक्षा, दूसरा शारीरिक परीक्षण, शारीरिक माप और तीसरा दस्तावेज सत्यापन है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी के अगले चरण फिजिकल टेस्ट में प्रवेश करेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पिछली बार की कट -ऑफ की डिटेल इस प्रकार है।
सामान्य- 185.34
ओबीसी- 172.32
एससी- 145.39
एसटी- 114.19
अभ्यर्थी को फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इंटरमीडिएट पास होना चाहिए या सरकार द्वारा अनुमोदित कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
श्रेणी- आयु सीमा- छूट
सामान्य (पुरुष)- 18-25- N/A
सामान्य (महिला)- 18-28- N/A
ओबीसी/एससी/एसटी (पुरुष- 18-31- 5 वर्ष
ओबीसी/एससी/एसटी (महिला)- 18-34- 5 वर्ष
सामान्य (अनारक्षित)- 24102 पद
ईडब्ल्यूएस- 6024 पद
ओबीसी- 16264 पद
अनुसूचित जाति- 12650 पद
अनुसूचित जनजाति- 1204 पद
कुल- 60244 पद
यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन (वार्षिक) लगभग 4,20,000/- रुपये से 4,80,000/- रुपये होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के जरिए यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन की जांच कर सकते हैं।
वेतनमान (6वां सीपीसी) -5200- 20,200 रुपये
ग्रेड वेतन- 2000 रुपये
प्रारंभिक मूल वेतन (6वां सीपीसी)- 7200 रुपये
प्रारंभिक मूल वेतन (7वां सीपीसी)- 21,700 रुपये
सकल मासिक वेतन- 30,000- 40,000 रुपये
यूपी कांस्टेबल भर्ती 2024 लिखित परीक्षा परिणाम को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड आज किसी भी समय रिजल्ट का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, जिसकी डिटेल आपको यहां मिलेगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 रिजल्ट चेक करने के चरण इस प्रकार हैं: –
1. UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. “UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट” वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या वहां पूछी गई कोई भी जानकारी दर्ज करें।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें और वहां से रिजल्ट डाउनलोड करें।
5. छात्र भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 11 सितंबर, 2024 को यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 जारी की थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 को ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित किया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 को 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक परिणाम पीडीएफ में अपने रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवार UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर स्कोरकार्ड, कट ऑफ और फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा Jansatta.com/education पर भी यूपी पुलिस रिजल्ट 2024 का डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा युवक और युवतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में बनाए गए 1,174 केंद्रों पर किया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी – 23, 24 और 25 अगस्त, 2024 को और 30 और 31 अगस्त, 2024 को।
बोर्ड उम्मीदवारों द्वारा सबमिट किए गए फीडबैक की समीक्षा करेगा। अगर यह सही पाया जाता है, तो अंतिम उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा और रिजल्ट तैयार करने में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में, 23, 24 और 25 अगस्त को, लगभग 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। दूसरे चरण – 30 और 31 अगस्त को लगभग 19.26 लाख उम्मीदवारों के उपस्थित होने की उम्मीद थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने से पहले फाइनल आंसर-की 2 नवंबर के दिन जारी कर दिया है, जिसपर आपत्ति उठाने की विंडो 9 नवंबर को बंद कर दी गई है।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी की गई ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है, जिसकी संभावित तारीखें 15 से 22 नवंबर हैं।