यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 15 से 22 नवंबर के बीच इस सरकारी रिजल्ट 2024 को जारी कर देगा, हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है। यूपीपीआरपीबी द्वारा 2 नवंबर को इस सरकारी नौकरी 2024 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी थी।
यूपी सरकारी नौकरी 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद इस परीक्षा में भाग लेने वाले 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके परिणामों की जांच कर सकेंगे। सरकारी रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार यहां जानें रिजल्ट से लेकर भर्ती प्रक्रिया तक हर जानकारी की लेटेस्ट अपडेट।
सीएम योगी ने हाल ही में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पुलिस भर्ती रिजल्ट पर अपडेट देते हुए कहा कि परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। सीएम ने साथ ही यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी साझा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट 15 नवंबर के बाद कभी भी जारी कर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम नवंबर के तीसरे हफ्ते में जारी होने की पूरी संभावना है। रिजल्ट जारी होने से पहले इस बार की फाइनल अनुमानित कटऑफ इस प्रकार है।
UR-225
OBC-220
EWS-218
SC- 200
ST 190
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। 2 नवंबर को जो फाइनल आंसर की जारी हुई थी उसे देखने व डाउनलोड करने का आज लास्ट डे है। UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से आंसर की का लिंक आज हट जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 को 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक परिणाम पीडीएफ में अपने रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा युवक और युवतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में बनाए गए 1,174 केंद्रों पर किया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी - 23, 24 और 25 अगस्त, 2024 को और 30 और 31 अगस्त, 2024 को।
बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 CSBC की नई आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। आधिकारिक रूप से जारी होने के बाद परिणाम लिंक यहां साझा किया जाएगा।
बोर्ड उम्मीदवारों द्वारा सबमिट किए गए फीडबैक की समीक्षा करेगा। अगर यह सही पाया जाता है, तो अंतिम उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा और रिजल्ट तैयार करने में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में, 23, 24 और 25 अगस्त को, लगभग 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। दूसरे चरण - 30 और 31 अगस्त को लगभग 19.26 लाख उम्मीदवारों के उपस्थित होने की उम्मीद थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने से पहले फाइनल आंसर-की 2 नवंबर के दिन जारी कर दिया है, जिसपर आपत्ति उठाने की विंडो 9 नवंबर को बंद कर दी जाएगी।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी की गई ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है, जिसकी संभावित तारीखें 15 से 22 नवंबर हैं। हालांकि बोर्ड ने तारीखों की जानकारी नहीं दी है।