UP Police Constable Exam Date 2024 (यूपी पुलिस का एग्जाम कब होगा 2024): उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60 हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए काफी पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। अब इस भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के लिए जरूरी अपडेट आई है। भर्ती परीक्षा की डेट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल की यह भर्ती परीक्षा 18 फरवरी को होगी। हालांकि ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में कही जा रही है। आधिकारिक तौर पर इसे लेकर फिलहाल कोई बयान अभी तक जारी नहीं हुआ है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60 हजार पदों पर भर्ती का जिम्मा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के ऊपर है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में सख्त मानकों का पालन किया जा रहा है ताकि पारदर्शी तरीके से परीक्षा का आयोजन हो सके। इस परीक्षा के लिए 6 हजार से अधिक सेंटर प्रस्तावित है। इस भर्ती में 30 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं।
परीक्षा की डेट को लेकर पहले से कहा जा रहा है कि फरवरी में इसे संपन्न कराया जाएगा। अब जो बात सामने आई है उसमें कहा जा रहा है कि 18 फरवरी को यह भर्ती परीक्षा होगी। वहीं इन पदों के ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 16 जनवरी, 2024 है। 18 जनवरी, 2024 तक इस वैकेंसी के लिए फीस जमा की जा सकती है।
बता दें कि अभ्यर्थी अभी इस बात ध्यान जरूर रखें कि मीडिया रिपोर्ट्स से इतर फिलहाल UPPRB की ओर से कांस्टेबल भर्ती के लिए एग्जाम डेट, सेंटर की संख्या या फिर परीक्षार्थियों की संख्या के संबंध में सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना चाहिए।