UP Police Constable Result, Expected Cut-Off 2024 General, OBC, SC / ST Category-Wise: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार अगले 48 घंटों में समाप्त कर दिया जाएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी 30 अक्टूबर को किसी भी वक्त रिजल्ट का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे युवाओं के बीच यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 को लेकर भी बहुत उत्सुकता बनी हुई है,जिसे ध्यान में रखते हुए हम यहां बता रहे हैं यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की संभावित कट ऑफ, जिसे सरकारी रिजल्ट 2024 जारी होने से पहले जान लेना बेहतर होगा।

UP Police Constable Result Direct Link: Check Marks Here

UP Police Constable Cut-Off 2024: कट-ऑफ कैसे तैयार की जाती है ?

यूपी सरकारी नौकरी 2024 के तहत जारी की गई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए हुई परीक्षा की कट ऑफ बनाते वक्त कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है, जिसमें उम्मीदवारों की संख्या, नौकरी की स्थिति, परीक्षा का कठिनाई स्तर जैसे कई कारक शामिल होते हैं।

UP Police Constable Result Direct Link

UP Police Constable Cut-Off 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल की इतनी हो सकती है कट ऑफ

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा ध्यान में रखे गए कारकों को ध्यान में रखते हुए और अभी तक प्राप्त जानकारी और आंकड़ों के अनुसार, इस साल यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की संभावित कट ऑफ इस प्रकार हो सकती है।

UP Police Constable Cut-Off 2024

UP Police Constable Cut-Off 2024: कहां मिलेगा रिजल्ट और कट ऑफ का डायरेक्ट लिंक

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपने लॉगिन क्रेड्रेंशियल दर्ज करके नतीजों की जांच कर सकेंगे और कट ऑफ का पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट और कट ऑफ जारी होने के बाद उम्मीदवार Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके भी नतीजों और कट ऑफ तक सीधा पहुंच सकते हैं।

UP Police Constable Cut-Off 2024: कितने उम्मीदवारों ने कब और कहां दी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 23 से 31 अगस्त के बीच किया गया था, जिसमें 48,17,315 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस परीक्षा को राज्य के 67 जिलों में 5 दिन और 10 शिफ्ट में आयोजित किया था। इस परीक्षा का आयोजन किया था।