UP Police Constable Exam Answer Key 2024 Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा नई तारीखों में सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अलग अलग दिनों में हुई परीक्षाओं की आंसर-की जारी करनी शुरू कर दी हैं। आज 13 सितंबर के दिन 25 अगस्त को हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 की आंसर-की जारी कर दी गई है, जिसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो 17 सितंबर तक खुली रहेगी।
UP Police Constable Exam Answer Key 2024: कहां से डाउनलोड होगी आंसर-की
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in जाकर या Jansatta.com/education पर बताई गई प्रक्रिया और दिए गए लिंक के जरिए भी अपनी परीक्षा की आंसर-की देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable Exam Answer Key 2024: अलग-अलग दिन जारी करने का कारण
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, अलग अलग दिन आयोजित हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 की आंसर-की अलग-अलग दिन जारी करने के पीछे का उद्देश्य उम्मीदवारों को किसी भी तरह की असुविधा और भ्रम की स्थिति से बचाना है। इसलिए अलग अलग दिन जारी होने वाली आंसर-की के लिए अलग अलग तारीखों तक आपत्ति विंडो खोली जाएंगी।
UP Police Constable Exam Answer Key 2024: आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। इसके अलावा आंसर-की में प्रश्न या उत्तर विकल्प में कोई विसंगति मिलती है, तो वह ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें संबंधित दस्तावेज/सूचना ऑनलाइन जमा करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
UP Police Constable Exam Answer Key 2024: आंसर-की डाउनलोड करने की प्रोसेस
- UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर UPPBPB UP पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 के लिए उपलब्ध लिंक की जाँच करें। लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर रीडायरेक्ट होने के बाद अपना विवरण जैसे पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका संख्या दर्ज करें।
- उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए विवरण सबमिट करें।
- पेज डाउनलोड करें और आंसर-की का प्रिंटआउट निकालकर रखें।